ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लांच की गयी टीम इंडिया की नयी जर्सी
बोर्ड ऑफ कंट्रोल क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर में शुरू होने जा रहे टी-20 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम की जर्सी की नई डिजाइन को जारी कर दिया है। भारत की टीम के आधिकारिक किट पार्टनर एमपीएल स्पोर्ट्स ने मुंबई में इस जर्सी को लांच किया है। जर्सी का रंग नीला ही रखा गया है पर जिसमें दो शेड्स हैं। इस बार की जर्सी का रंग गहरे नीले की अपेक्षा कुछ हल्का है। यही नहीं जर्सी के आगे और पीछे धारीधार नुमा डिजाइन बनाया गया है।
टीशर्ट पर बीसीसीआई के लोगो के ऊपर तीन स्टार बने हुए हैं और ये तीन स्टार टीम इंडिया के तीन बार विश्व कप जीतने को दर्शाते हैं। उल्लेखनीय है कि भारत ने पहली बार वर्ष 1983 में कपिल देव की कप्तानी में पहला विश्व कप जीता था। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने वर्ष 2007 टी-20 विश्व कप और फिर वर्ष 2011 धोनी की ही कप्तानी में ही भारत ने एक दिवसीय मैचों का विश्वकप जीता था।
यह भी उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 के विश्व कप में भारतीय टीम का किट पार्टनर एमपीएल ही था। इस विश्व कप में टीम इंडिया के जर्सी को गहरा नीला रंग दिया गया था। जर्सी में हल्के सफेद रंग की तरंगे दी गई थीं। इस विश्व कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और नॉकआउट स्टेज से टीम बाहर हो गयी थी।
What's Your Reaction?