खेरसान को तुरंत खाली करो... रूस के आदेश से यूक्रेन में खलबली, क्या परमाणु बम का इस्तेमाल?

<p><em><strong>रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच परमाणु हमले की आशंका से पूरे यूरोप में दहशत है। इस बीच रूस ने खेरसान से सभी नागरिकों को तुरंत बाहर निकालने का आदेश जारी किया है। इन लोगों को नीपर नदी के दूसरी तरफ जाने को कहा गया है।</strong></em></p>

खेरसान को तुरंत खाली करो... रूस के आदेश से यूक्रेन में खलबली, क्या परमाणु बम का इस्तेमाल?
23-10-2022 - 12:45 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

रूसी अधिकारियों ने खेरसान में रहने वाले नागरिकों को तुरंत शहर छोड़ने के आदेश दिए हैं। रूसी अधिकारियों को डर है कि यूक्रेनी सेना कब्जे की जवाबी कार्रवाई के दौरान आम लोगों को निशाना बना सकती है। 
एक टेलीग्राम पोस्ट में रूस समर्थक खेरसान प्रशासन ने तनावपूर्ण स्थिति, गोलाबारी और आतंकवादी हमलों के खतरे का हवाला देते हुए लोगों को रूसी क्षेत्र में नीपर नदी के पार जाने का आदेश जारी किया है। वहीं, पश्चिमी देशों को आशंका है कि आम लोगों को निकालने के बाद यूक्रेनी सेना को सबक सिखाने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परमाणु बम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बम कम क्षमता वाला होगा, जो सिर्फ उन्हीं क्षेत्रों को निशाना बनाएगा, जहां यूक्रेनी सेना की मजबूत स्थिति होगी। रूसी परमाणु बॉम्बर टीयू-160 और टीयू-95 पहले से ही यूक्रेनी सीमा पर बड़ी संख्या में मौजूद हैं। ये बॉम्बर एक बार की उड़ान में दुनिया में किसी भी जगह पर स्ट्रैटजिक न्यूक्लियर मिसाइलों को दाग सकते हैं।
खेरसान पर रूस का है कब्जा
फरवरी में आक्रमण के शुरुआती दिनों से ही खेरसान पर रूस का कब्जा है। यह शहर खेरसान क्षेत्र की राजधानी भी है। पुतिन ने पिछले महीने इस क्षेत्र में जनमत संग्रह कराने का दावा कर इसे रूस का हिस्सा घोषित कर दिया था। खेरसान के क्रेमलिन समर्थित अधिकारियों ने पहले रूस के नियुक्त अधिकारियों और 60000 आम नागरिकों को क्षेत्र से बाहर निकालने की योजना की घोषणा की थी। 
रूसी हवाई हमलों ने यूक्रेन को किया हुआ है तबाह
इस बीच रूसी हवाई हमलों ने यूक्रेन में तबाही मचाई हुई है। रोज रूस के कई अटैक ड्रोन और मिसाइलें यूक्रेनी बिजली संयंत्रों, पानी से स्टेशनों को निशाना बना रहे हैं। इस कारण अभी तक यूक्रेन के 40 फीसदी पावर स्टेशन तबाह हो चुके हैं। यूक्रेन ने दावा किया है कि उनकी एयर डिफेंस ने शनिवार को कई रूसी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। इसके बावजूद कई मिसाइलें और ड्रोन अपने निशानों को तबाह करने में कामयाब हुए हैं। यूक्रेनी वायु सेना ने शनिवार को एक बयान में कहा कि रूस ने कई महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्टर को टॉरगेट करते हुए मिसाइल हमला किया है। यूक्रेनी एयर डिफेंस ने रूस की 33 क्रूज मिसाइलों में 18 को मार गिराया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।