अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों ने भरी उड़ान, शानदार तेजी के साथ अडानी ट्रांसमिशन 5.00 प्रतिशत तक उछला

<p><em><strong>अडानी एंटरप्राइजेज 1.52 फीसदी की तेजी के साथ 1,588.00 पर और अडानी ग्रीन एनर्जी 4.99 फीसदी की बढ़त के साथ 535.00 पर बंद हुआ।</strong></em></p>

अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों ने भरी उड़ान, शानदार तेजी के साथ अडानी ट्रांसमिशन 5.00 प्रतिशत तक उछला
02-03-2023 - 11:43 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

2 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। इसके बाद बाजार भारी बिकवाली वाले सत्र में लाल निशान पर बंद हुआ। वहीं, गिरावट वाले सत्र में अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। गुरूवार के कारोबार में अडानी ग्रुप की लगभग सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। कल शानदार बढ़त के साथ बंद होने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में आज भी बढ़त का सिलसिला जारी रहा, जिससे निवेशकों को भारी मुनाफा हुआ है।
अडानी ग्रुप के शेयरों में फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी अडानी ट्रांसमिशन, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड, अडानी विल्मर, अंबुजा सीमेंट, एसीसी और एनडीटीवी  ने शानदार बढ़त के साथ कारोबार का अंत किया। अडानी एंटरप्राइजेज 1.52 प्रतिषत की तेजी के साथ 1,588.00 पर, अडानी ग्रीन एनर्जी 4.99 प्रतिषत की बढ़त के साथ 535.00 पर, अडानी विल्मर 4.99 प्रतिषत की तेजी के साथ 398.65 पर, अडानी ट्रांसमिशन 5.00 प्रतिषत की तेजी के साथ 708.75 पर, अडानी पोर्ट्स 3.06 प्रतिषत की तेजी के साथ 620.50 पर, अंबुजी सीमेंट 4.50 प्रतिषत की तेजी के साथ 369.50 पर, एसीसी 1.39 प्रतिषत की तेजी के साथ 1,794.00 पर और एनडीटीवी 4.98 प्रतिषत की तेजी के साथ 209.6 पर बंद हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।