वो गन पकडक़र वीडियो बना रही थी कि बालों के पास से निकल गई गोली
NULL
ये बच्चों के खेलने की चीज नहीं... हथियारों को लेकर अभिनेता राजकुमार ये डायलॉग कई घटनाओं में सटीक साबित हुआ है। शादी-ब्याह में फायरिंग हो या वीडियो बनाने के दौरान चली गोली, कई बार रौंगटे खड़े कर देने वाले कांड हो जाते हैं। यहां तक कि कई मामलों में तो लोगों की जान भी जा चुकी है। एक वायरल वीडियो में एक लडक़ी गन के साथ खेल रही थी और इसका वीडियो बना रही थी। तभी गोली चल गई।
यह वीडियो कहां का है, इसकी सच्चाई क्या है इसके बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है कि लडक़ी गन को हाथ में थामे हुए वीडियो बनाते हुए अपने सिर के पास लेकर जाती है और तभी गोली चल जाती है। जैसे ही गोली चलती है वो डर जाती है। उसके बालों के बीच में से गोली चलती है।
What's Your Reaction?