क्या था कोर्ट का रैपर हनी सिंह से वो सवाल जिसके बाद मिला शालिनी से तलाक

<p><em><strong>तलाक के मामले में हनी सिंह की पत्नी द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोप शामिल थे। जिसमें दावा किया गया था कि उन पर सिंह और उनके परिवार ने मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक, यौन और आर्थिक हिंसा की, जिसके परिणामस्वरूप वे डर में जी रही थी।</strong></em></p>

क्या था कोर्ट का रैपर हनी सिंह से वो सवाल जिसके बाद मिला शालिनी से तलाक
08-11-2023 - 11:38 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को रैपर सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार के तलाक पर अपनी मुहर लगा दी। फैमिली कोर्ट ने हनी सिंह और उनकी पत्नी के बीच ढाई साल पुराने मुकदमे को समाप्त करते हुए दोनों पक्षों को तलाक के लिए मंजूरी दे दी। कोर्ट ने तलाक को मंजूरी देने से पहले हनी सिंह से पूछा कि क्या वह अब भी अपनी पत्नी के साथ रहने की कोशिश करना चाहते हैं? जिस पर रैपर सिंगर ने जवाब दिया कि अब साथ रहने का कोई और मौका नहीं है।
1 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा
इसके बाद, कोर्ट ने दोनों पक्षों के समझौते पर पहुंचने के बाद आरोप वापस ले लिया। हालांकि, निपटान की शर्तें सीलबंद लिफाफे में रखीं गई थीं। पिछले साल सितंबर में हनी सिंह ने पत्नी को 1 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भी सौंपा था।
घरेलू हिंसा के आरोप लगाया था 
हनी सिंह की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह डर में जी रही थी क्योंकि सिंह और उसके परिवार द्वारा उस पर मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक, यौन और आर्थिक हिंसा की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।