श्रद्धा मर्डर केस : हथियार खोजने गए, मिला इंसानी जबड़ा और हड्डियां..

<p><em><strong>दिल्ली पुलिस को महरौली के जंगलों से एक जबड़ा और कुछ हड्डियां मिली हैं। दिल्ली पुलिस इसे लेकर एक डेंटिस्ट के पास पहुंची है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह जबड़ा श्रद्धा का ही है&nbsp;या नहीं।&nbsp;</strong></em></p>

श्रद्धा मर्डर केस : हथियार खोजने गए, मिला इंसानी जबड़ा और हड्डियां..
23-11-2022 - 06:05 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

श्रद्धा मर्डर केस को लेकर जांच में जुटी दिल्ली पुलिस को मंगलवार को बड़ी जानकारी हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि आफताब ने पूछताछ में पुलिस को वह जगह बता दी है, जहां उसने श्रद्धा की हत्या में इस्तेमाल हथियार फेंके थे। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आफताब ने बताया कि उसने श्रद्धा मर्डर में इस्तेमाल आरी और ब्लेड को गुरुग्राम की डीएलएफ फेज 3 की झाड़ियो में फेंका है। वहीं, चापड़ उसने महरौली के 100 फीट रोड स्थित कूड़ेदान में फेंक दिया था। 
दिल्ली पुलिस की टीम 2 बार गुरुग्राम में उन झाड़ियो की जांच कर चुकी है। 18 नवंबर को यहां जांच के बाद दिल्ली पुलिस की टीम गुरुग्राम की झाड़ियो से कुछ सबूत लेकर निकली थी, जिसे एफएसएलजांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद 19 नवंबर की जांच में दिल्ली पुलिस मेटल डिटेक्टर के साथ गुरुग्राम गई थी लेकिन उस दिन दिल्ली पुलिस खाली हाथ ही वापस लौटी।
दिल्ली पुलिस को महरौली के जंगलों से एक जबड़ा और कुछ हड्डियां भी मिली हैं। दिल्ली पुलिस इसे लेकर एक डेंटिस्ट के पास पहुंची है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह जबड़ा श्रद्धा का है या नहीं। डेंटिस्ट इसकी जांच में जुट गए हैं. उधर, दिल्ली पुलिस मैदानगढ के उस तालाब को भी खाली कराने में जुटी है, जहां पूछताछ में आफताब ने श्रद्धा का सिर और शरीर के कुछ हिस्से फेंकने की बात कबूल की थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।