केएल राहुल को टेंशन देगा शुभमन गिल का शतक, प्लेइंग इलेवन में वापसी की उम्मीदों पर फिर रहा पानी..!

<p><em><strong>टीम इंडिया के अनुभवी ओपनर केएल राहुल के लिए यह समय संभवतः करियर का सबसे बुरा दौर है। राहुल ने काफी लंबे समय से भारतीय टीम के लिए अच्छी पारी नहीं खेली है। ऐसे में शुभमन गिल ने टेस्ट सैंकड़ा ठोक कर अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है।</strong></em></p>

केएल राहुल को टेंशन देगा शुभमन गिल का शतक, प्लेइंग इलेवन में वापसी की उम्मीदों पर फिर रहा पानी..!
11-03-2023 - 06:51 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इस वक्त अपनी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उनका बल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा। गिल की प्रचंड फॉर्म श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज में देखने को मिली थी। अब उन्होंने मौका मिलने पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में भी शतक जड़कर खुद को साबित कर दिया। 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के चैथे टेस्ट में शुभमन गिल ने गजब का शतक जड़ा है। उनको सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के फ्लॉप होने के बाद इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट में मौका दिया गया था। हालांकि उस मैच में तो गिल का बल्ला खामोश रहा था। लेकिन उन्होंने अहमदाबाद टेस्ट में शतक जड़कर साबित कर दिया कि उन्हें क्यों केएल राहुल से ऊपर प्राथमिकता दी गई।
राहुल के लिए खतरे की घंटी
टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल पिछले काफी समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। वह पिच पर एक-एक रन के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। पहले राहुल वनडे और टी20 में फ्लॉप रहे। फिर वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बीजीटी 2023 के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में भी उनका बल्ला गरज नहीं पाया, जिसके चलते तीसरे टेस्ट में उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। उनकी जगह अंतिम ग्यारह में गिल को मौका दिया। अब गिल का शतक केएल के लिए खतरे की घंटी हो सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।