जब 75 साल के सिद्धारमैया ने राहुल गांधी के साथ लगाई दौड़

<p><em><strong>75 साल के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने जब राहुल गांधी के साथ दौड़ लगाई तो वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया।</strong></em></p>

जब 75 साल के सिद्धारमैया ने राहुल गांधी के साथ लगाई दौड़
07-10-2022 - 07:48 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’में बेटे राहुल गांधी के साथ करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलीं। इस दौरान कई बार मां और बेटे के प्रेम की झलक देखने को मिली। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के परिवार के प्रभाव वाले मांड्या क्षेत्र में राहुल गांधी और अन्य ‘भारत यात्रियों’ने सुबह पदयात्रा शुरू की तो उनके साथ सोनिया गांधी भी पैदल चलीं। रास्ते में राहुल गांधी ने बैठकर अपनी मां के जूते का फीता भी बांधा। कुछ देर बाद 75 साल के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने जब राहुल गांधी के साथ दौड़ लगाई तो वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धारमैया पीछे से आते हैं तो राहुल गांधी उनका हाथ पकड़कर दौड़ने का इशारा करते हैं। वह मुस्कुराते हुए कदम बढ़ा देते हैं। यह देख कार्यकर्ता भी जोश में शोर मचाने लगते हैं। कांग्रेस के कई नेताओं ने यह वीडियो शेयर किया है। जयराम रमेश ने दिग्विजय सिंह को टैग कर करते हुए लिखा कि 75 साल की उम्र में सिद्धारमैया का राहुल गांधी के साथ दौड़ लगाना असाधारण है। 
मांड्या के पांडवपुरम इलाके में जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी साथ पदयात्रा कर रहे थे तो कई मौकों पर मां-बेटे के बीच के प्रेम और वात्सल्य की झलक साफ देखने को मिली। पदयात्रा के दौरान जब राहुल गांधी को यह पता चला कि उनकी मां के जूते का फीता खुल गया है तो उन्होंने तत्काल झुककर बांधा। यह तस्वीर और इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।