किम जोंग उन का वार कहां तक, उत्तर कोरिया के पास कौन-कौन सी मिसाइलें..?

<p><em><strong>उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से पूरे कोरियाई प्रायद्वीप में हड़कंप मचा हुआ है। उत्तर कोरिया की मिसाइलों की रेंज अमेरिका तक बताई जा रही है। यही कारण है कि अमेरिका ने अपने एयरक्राफ्ट कैरियर को उत्तर कोरिया के नजदीक तैनात कर दिया है।</strong></em></p>

किम जोंग उन का वार कहां तक, उत्तर कोरिया के पास कौन-कौन सी मिसाइलें..?
07-10-2022 - 07:42 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इस साल 10 महीने के अंदर उत्तर कोरिया ने करीब 40 मिसाइलों को लॉन्च किया है। इतना ही नहीं, उत्तर कोरिया 2017 के बाद से अपना पहला परमाणु परीक्षण करने को भी तैयार है। उत्तर कोरिया ने गुरुवार को दो बैलिस्टिक मिसाइलों को फायर कर पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी है। यह दो हफ्तों में उत्तर कोरिया का छठा मिसाइल परीक्षण था। इस कारण अब अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने अपनी सैन्य तैयारियों को बढ़ा दिया है। गुरुवार को इन तीनों देशों ने उत्तर कोरिया के मिसाइल हमले से बचाव का अभ्यास किया। इस ड्रिल के दौरान दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को जापान की ओर दागा गया। इसमें से एक को अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस रोनाल्ड रीगन और उसके साथ मौजूद युद्धपोतों ने मार गिराया। वर्तमान में यूएसएस रोनाल्ड रीगन अपने कैरियर फ्लीट के साथ कोरियाई प्रायद्वीप में मौजूद है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या उत्तर कोरिया के पास ऐसी मिसाइलें हैं, जो अमेरिका तक मार कर सकती हैं।
उत्तर कोरिया किन मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है?
उत्तर कोरिया अलग-अलग तरह की बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और हाइपरसोनिक मिसाइलों का परीक्षण करता रहा है। माना जाता है कि हाल ही में जापान के ऊपर परीक्षण की गई मिसाइल का नाम ह्वासोंग-12 था। इस मिसाइल की रेंज 4500 किलोमीटर है। ऐसे में ह्वासोंग-12 उत्तर कोरिया से अमेरिकी नेवल बेस गुआम तक हमला करने में पूरी तरह सक्षम है। गुआम को प्रशांत महासागर में अमेरिकी ताकत का प्रतीक माना जाता है।

क्या उत्तर कोरिया की मिसाइलें अमेरिका पर हमला कर सकती हैं
उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच करीब 10000 किलोमीटर की दूरी है। अमेरिकी नौसेना का गुआम नौसैनिक अड्डे की दूरी उत्तर कोरिया से मात्र 3400 किलोमीटर की है। ऐसे में उत्तर कोरिया के पास कई ऐसी मिसाइलें मौजूद हैं, अमेरिका की मुख्य भूमि और गुआम को निशाना बना सकती हैं। उत्तर कोरिया के पास 15000 किलोमीटर तक मार वाली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें हैं। हालांकि, उत्तर कोरिया शायद ही अमेरिका पर हमला करने का खतरा उठाए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।