प्रसिद्ध आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया के ठिकानों पर ईडी का छापा
<p><em><strong>सूत्रों के अनुसार मुंबई से आई ईडी की टीम ने जयपुर शहर के अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की।</strong></em></p>
जयपुर में गुरुवार, 6 अक्टूबर को देश के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट अनूप बरतिया के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट या ईडी) ने छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार मुंबई से आई ईडी की टीम ने जयपुर शहर में बरतरिया अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की।
अनूप बरतिया के जयपुरिया स्कूल के निकट नारायण नगर कॉलोनी स्थित कार्यालय पर ईडी की टीम की ओर से कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत के चलते ईडी की ओर से यह कार्रवाई की गई है। हालांकि ईडी ने प्रकरण किस संदर्भ में दर्ज किया है अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। कार्रवाई के दौरान बाहर के किसी भी व्यक्ति को अनूप के घर, आवास व अन्य ठिकानों पर प्रवेश नहीं दिया गया। जानकारी के अनुसार अनूप बरतिया के जय जवान कॉलोनी स्थित आवास पर भी ईडी की टीम ने पूछताछ की। बरतरिया ने जयपुर में अनेक प्रसि्द्ध इमारतों का निर्माण किया है। उनमें जवाहर लाल नेहरू रोड पर स्थित वर्ल्ड ट्रेड पार्क प्रमुख है।
What's Your Reaction?