फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप: उद्घाटन मैच में भारत को अमेरिका ने 8-0 से हराया

<p><em><strong>ग्रुप ए के इस एकतरफा मुकाबले के शुरूआती आधे घंटे के अंदर ही भारतीय टीम चार गोल से पिछड़ गई थी।</strong></em></p>

फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप: उद्घाटन मैच में भारत को अमेरिका ने 8-0 से हराया
12-10-2022 - 08:06 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत को फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ 0-8 की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। ग्रुप ए के इस एकतरफा मुकाबले के शुरुआती आधे घंटे के अंदर ही भारतीय टीम चार गोल से पिछड़ गई थी। मध्यांतर तक अमेरिका 5-0 से आगे था। टीम ने दूसरे हाफ में तीन और गोल करके घरेलू दर्शकों के सामने भारतीय टीम को उसके खेल के स्तर से रूबरू करवाया।
कोंकाकैफ (उत्तरी एवं मध्य अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र) चैम्पियन टीम के लिए इस मैच में मेलिना रेबिम्बास ने (नौवें और 31वें मिनट) दो गोल किए जबकि शार्लेट कोहलर (15वां), ओनेका गेमेरो (23वां), गिसेले थॉम्पसन (39वां), ईला इमरी (51वां), टेलर सुआरेज (59वां मिनट) और कप्तान मिया भूटा (62वां मिनट) ने एक-एक गोल किया।
भारत के मुख्य कोच थॉमस डेनरबी ने मैच से पहले कहा था कि फरवरी से अच्छी तैयारी करने के बाद उनकी टीम के खिलाफ गोल करना मुश्किल होगा। हालांकि उनके खिलाड़ी कहीं से प्रतिद्वंद्वी टीम को टक्कर देते नहीं दिखे। घरेलू दर्शकों के सामने महिला विश्व कप में देश का पहला मैच एक बुरा सपना साबित हुआ।

पहले हाफ में अमेरिका ने 70 प्रतिशत समय तक गेंद को अपने नियंत्रण में रखा। भारतीय टीम केवल दो बार अमेरिका की रक्षापंक्ति को भेद पायी। लेकिन, एक बार भी उनके खिलाड़ियों का शॉट गोल-पोस्ट के पास नहीं पहुंचा। भारत को अब 14 अक्टूबर को मोरक्को और 17 अक्टूबर को ब्राजील के विरुद्ध खेलना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।