प्राण प्रतिष्ठा के लिए खास ड्रेस: नए सूट में दिखेंगे यूपी पुलिस के दरोगा-सिपाही 

<p>यूपी पुलिस के दरोगा सिपाही को आपने हमेशा वर्दी में ही देखा होगा। अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा में इसका बदला हुआ रूप दिखेगा। अयोध्या में पुलिस कर्मी सूट और टाई में नजर आएंगे।&nbsp;</p>

प्राण प्रतिष्ठा के लिए खास ड्रेस: नए सूट में दिखेंगे यूपी पुलिस के दरोगा-सिपाही 
17-01-2024 - 09:36 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

हमेशा खाकी वर्दी पहनकर सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली पुलिस अयोध्या में पहली बार बदली नजर आएगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 288 दारोगा और सिपाही सूट-बूट में विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा करेंगे। इनके खास परिधान लखनऊ में तैयार कराए जा रहे हैं। विशेष रूप से चुने गए इन पुलिसकर्मियों में ज्यादातर खिलाड़ी हैं, जिन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पुलिस के 11,000 से अधिक जवान अलग-अलग स्थानों पर मोर्चा संभालेेंगे। इनमें अतिविशिष्ट व विशिष्ट लोगों की सुरक्षा में तैनात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा 288 उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी व महिला आरक्षी इस बार खास ड्रेस में दिखेंगे। इनमें अयोध्या के 106, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर व अमेठी के 50-50 और बाराबंकी के 32 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें 23 उपनिरीक्षकों के अलावा शेष मुख्य आरक्षी व आरक्षी शामिल हैं। वीआईपी ड्यूटी के दौरान ये गहरा नीला कोट, आसमानी नीली शर्ट व ग्रे रंग की पैंट पहनेंगे। अधिकतर पुलिसकर्मियों के परिधान तैयार हो चुके हैं।
इस विशेष टीम को विभिन्न मानकों के आधार पर चुना गया है। इनमें अधिकतर पुलिसकर्मी विभिन्न प्रकार के खेलों में भी सक्रिय रहते हैं। इन्हें पुलिस महानिरीक्षक की मौजूदगी में तौर-तरीकों के साथ अच्छे व्यवहार के लिए प्रशिक्षित किया गया है। भविष्य में भी होने वाले अति विशिष्ट आयोजनों में यह अब प्रणाली लागू रहने की उम्मीद है।
दी गई विशेष ट्रेनिंग
आईजी, अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि लगभग 300 पुलिसकर्मी इस बार कोट-पैंट में वीआईपी ड्यूटी करेंगे। इनके परिधान लगभग तैयार हो गए हैं। इसका खास मकसद भी है। इन्हें विशेष रूप से ट्रेनिंग दी गई है, जो कई मामलों में अहम है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।