राजस्थान पुलिस के कॉन्स्टेबल रिक्रूट्स बैच सं.92 की दीक्षान्त परेड समारोह  सम्पन्न 

<p><em><strong>&nbsp;राजस्थान पुलिस अकादमी में शुक्रवार को प्रातः कॉन्स्टेबल रिक्रूट्स बैच सं.92 की दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। &nbsp;महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने इस परेड की सलामी ली। दीक्षांत परेड में 112 पुरुष और 64 महिला कांस्टेबल सहित कुल 174 कॉन्स्टेबल शामिल हुए</strong></em></p> <p>&nbsp;</p>

राजस्थान पुलिस के कॉन्स्टेबल रिक्रूट्स बैच सं.92 की दीक्षान्त परेड समारोह  सम्पन्न 
02-12-2022 - 04:12 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

महानिदेशक पुलिस मिश्रा ने परेड कमांडर और सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर कॉन्स्टेबल सुश्री अनिता मीणा को ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने आउटडोर बेस्ट रणवीर सिंह, बेस्ट शूटिंग के लिए कांस्टेबल राजपाल सिंह और बेस्ट इंडोर के लिए सुश्री अनिता को भी ट्रॉफी प्रदान की।

पुलिस महानिदेशक द्वारा किया गया परेड का निरीक्षण

इससे पूर्व  मिश्रा ने परेड का निरीक्षण किया और अभिवादन स्वीकार किया। राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक राजीव शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को शपथ ग्रहण करवाई एवं कॉन्स्टेबल द्वारा शस्त्र शपथ भी ली गई। परेड द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया गया।

समझाया कांस्टेबल होने का महत्त्व 

 मिश्रा ने प्रशिक्षणार्थी  कॉन्स्टेबल्स की आकर्षक दीक्षांत परेड की सराहना की एवं प्रशिक्षणार्थियों के साथ ही आरपीए के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आरक्षी के कार्य व व्यवहार पर आमजन की नजर रहती है अतः आरक्षियों को सदैव उत्तम आचरण के साथ आमजन का विश्वास अर्जित करने पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, बच्चों व कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता व उन्हें न्याय उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने नए कॉन्स्टेबल्स से इस प्राथमिकता के अनुरूप आचरण कर राजस्थान पुलिस की गौरवशाली परम्पराओं को आगे बढाने का आव्हान किया। उन्होंने कॉन्स्टेबल्स से कानून की परिधि में रहकर संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करने का भी आव्हान किया। 

अतिरिक्त महानिदेशक एवं राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक राजीव शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए राजस्थान पुलिस अकादमी की विभिन्न उपलब्धियों का विस्तार से विवरण दिया। उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस अकादमी राजपत्रित वर्ग में वर्ष 2019- 20 में देश की सर्वश्रेष्ठ अकादमी के रूप में चुनी गई और अराजपत्रित वर्ग में भी यह अकादमी देश भर में श्रेष्ठ घोषित हुई है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों में बीटेक, बीएड, बीपीएड, बीसीए सहित विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर व स्नातक योग्यताधारी शामिल हैं। उपमहानिरीक्षक प्रशिक्षण श्री कैलाश जाट ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षणार्थी  कॉन्स्टेबल्स की आकर्षक परेड की सभी दर्शको ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।