आप' दे रही है संघ के एजेंडे का साथ ',असदुद्दीन ओवैसी ने दी आप के सुंदरकांड ऐलान पर प्रतिक्रिया 

<p>आम आदमी पार्टी द्वारा पूरी दिल्ली में विधायकों और पार्षदों द्वारा सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ कराने की घोषणा को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को RSS का छोटा रिचार्ज करार दिया है।और इसके बाद ओवैसी की इस हमले पर राघव चढ्ढा ने पलटवार किया&nbsp;</p>

आप' दे रही है संघ के एजेंडे का साथ ',असदुद्दीन ओवैसी ने दी आप के सुंदरकांड ऐलान पर प्रतिक्रिया 
16-01-2024 - 01:52 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

ओवैसी का यह हमला आप के 'सुंदरकांड पाठ' को लेकर है।राममय माहौल के बीच आप के नेता व दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार इसका ऐलान किया।उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली में हर महीने पहले मंगलवार को आप सुंदरकांड का आयोजन करेगी। विधायक और पार्षद हर महीने सुंदरकांड का आयोजन करेंगे। सुदरकांड के साथ-साथ हनुमान चालीसा का भी पाठ होगा। हर महीने 2600 जगहों पर सुंदरकांड का आयोजन पार्टी करेगी।औवेसी ने AAP के इस फैसले पर ऐतराज जताया है। 

सुंदरकांड का पाठ किस मसले से जुड़ा है.. शिक्षा या स्वास्थ्य? : ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा 'आम आदमी पार्टी' के लोग संघ के एजेंडे का पूरा साथ दे रहे हैं। बिल्किस बानो के मामले में इन्होने चुप्पी साधे रखी थी। ये लोग शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मसलों पर बात करने की कहते है, लेकिन सुंदरकांड का पाठ किस मसले से जुड़ा है.. शिक्षा या स्वास्थ्य? 

सुंदरकांड पाठ को लेकर ओवैसी 

एएमआईएम चीफ ओवैसी ने कहा, ‘RSS का छोटा रीचार्ज ने फैसला लिया है कि 'दिल्ली की हर विधानसभा क्षेत्र में हर महीने के पहले मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह फैसला 22 जनवरी के उद्घाटन की वजह से लिया गया।'

 'आप' को इंसाफ से परहेज है: ओवैसी

ओवैसी ने लिखा आम आदमी पार्टी के लोगों को इंसाफ से परहेज है इसलिए ही इन्होने बिल्किस बानो के मसले पर चुप्पी बनाये रखी। ये लोग संघ के एजेंडे का साथ दे रहे है। हम बाबरी की बात भी ना करें, आप न्याय, मोहब्बत, फलाना का बाजा बजाते रहो और साथ में हिंदुत्व को मजबूत करते रहो वाह!’

राघव चढ्ढा ने किया पलटवार 

केजरीवाल को RSS का छोटा रिचार्ज बताने वाले ओवैसी कि प्रतिक्रिया पर आप नेता राघव ने टिपण्णी करते हुए कहा कि मैं किसी नेता पर टिपण्णी नहीं करना चाहता, जिसने कहा था उसे मुबारक। अरविन्द केजरीवाल श्रीराम के बड़े भक्त हैं।  वे अपना हर काम श्रीराम और हनुमान का नाम लेकर करते हैं।  

बता दें कि आम आदमी पार्टी की ओर से यह ऐलान उस वक्त किया गया है जब विपक्षी पार्टियां 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बीजेपी पर निशाना साध रही हैं। कांग्रेस समेत कई दल यह आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी इसके जरिए राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।