पटना में सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव

NULL

पटना में सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव
22-08-2022 - 10:16 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बिहार की राजधानी पटना में रविवार, 21 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारकेड की गाडिय़ों पर पथराव हुआ है। हालांकि इस कारकेड में नीतीश कुमार मौजूद नहीं थे। पथराव के कारण सीएम के कारकेड के 3-4 गाड़ियों के शीशे टूट गए। इसके अलावा किसी के घायल होने  के समाचार नहीं हैं।
जानकारी के मुताबिक, पथराव की घटना गौरीचक थाना के सोहगी गांव के पास हुई है। सोहगी गांव के पास ही लोगों ने सीएम के कारकेड पर पथराव किया। बताया जा रहा है कि कारकेड में सिर्फ सुरक्षाकर्मी ही मौजूद थे।
सोमवार को नीतीश कुमार का गया जाने का कार्यक्रम है। वे गया में सूखे की स्थिति पर बैठक के साथ-साथ वहां बन रहे रबर डैम का निरीक्षण करने वाले हैं। वैसे सीएम नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से गया जाएंगे लेकिन उनके हेलीपैड से दूसरे स्थानों पर जाने के लिए कारकेड को पटना से गया भेजा गया। इसी दौरान मौके पर कोई लडका गुम हुआ था, जिसका शव बेऊर में मिला था। इसी को लेकर ग्रामीण गौरीचक के सोहगी मोड़ के पास सडक़ जाम कर हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान कारकेड गुजर रही थी। कारकेड को देख ग्रामीण उग्र हो गए और पथराव करने लगे।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।