17 साल की निधि को चौथी मंजिल से फेंकने वाले सूफियान का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

<p><em><strong>दुबग्गा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सुफियान को गिरफ्तार कर लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।&nbsp;</strong></em></p>

17 साल की निधि को चौथी मंजिल से फेंकने वाले सूफियान का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
19-11-2022 - 09:25 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 17 साल की निधि गुप्ता को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी सूफियान पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। दुबग्गा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सुफियान को गिरफ्तार कर लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 
यूपी पुलिस ने सुफियान पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। सूफियान की गिरफ्तारी के 5 टीमों का गठन किया गया था। उसके प्रदेश के बाहर जाने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, पुलिस की सख्ती के चलते आरोपी लखनऊ से बाहर नहीं भाग सका था। 
युवती को फेंका था छत से
दरअसल, लखनऊ के दुबग्गा थाना इलाके में रहने वाले सूफियान ने 17 साल की युवती निधि को छत से नीचे फेंक दिया था। मृतका की मां का कहना है कि आरोपी पिछले कई दिनों से उनकी बेटी को तंग कर रहा था और उसका वीडियो होने की बात कहकर धर्म परिवर्तन कर बेटी पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था।  
मुठभेड़ स्थल पर यूपी पुलिस, जॉइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर पीयूष मोर्डिया ने बताया, ‘निधि गुप्ता और आरोपी सूफियान आसपास रहते थे। डेढ़ साल से सूफियान मृतका से दोस्ती करना चाहता था। दोनों परिवारों को उनके बारे में जानकारी थी। सूफियान ने निधि को एक मोबाइल फोन भी गिफ्ट दिया था। यह जानकारी होने पर मृतका के घरवाले सूफियान के घर गए थे।’
परिवारों में झगड़ा देख भागी थी
दोनों परिवारों में झगड़ा होते देख निधि छत पर भागी और सूफियान उसके पीछे-पीछे छत पर गया। कुछ देर बाद मृतका के नीचे गिरने और चीखने का शोर मिला। इसके बाद घायल छात्रा को अस्पताल ले जाने के दौरान सूफियान भी साथ में था। हालांकि, बुरी तरह जख्मी हो चुकी निधि को डॉक्टर बचा नहीं सके थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।