सुप्रीम कोर्ट की एकता कपूर को फटकार, कहा कि अपनी सीरीज से युवाओं का दिमाग दूषित कर रही हैं आप..!

<p><em><strong>सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह इस देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हैं।&nbsp;</strong></em></p>

सुप्रीम कोर्ट की एकता कपूर को फटकार, कहा कि अपनी सीरीज से युवाओं का दिमाग दूषित कर रही हैं आप..!
15-10-2022 - 10:23 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एकता कपूर की वेब सीरीज में आपत्तिजनक कॉन्टेंट को लेकर फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह इस देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हैं। 
अदालत एकता कपूर पर दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म एएलटीबालाजी पर वेब सीरीज में सैनिकों का कथित रूप से अपमान करने और उनके परिवारों की भावनाओं को आहत करने के लिए उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को चुनौती दी गई थी।
युवाओं का दिमाग खराब कर रहीं एकता कपूर!
अदालत में कहा गया, ‘कुछ करना होगा। आप इस देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को प्रदूषित कर रहे हैं। यह सभी के लिए उपलब्ध है। ओटीटी कॉन्टेंट सभी के लिए उपलब्ध है। आप लोगों को किस तरह का ऑप्शन दे रही हैं? इसके उल्टा आप युवाओं के दिमाग को दूषित कर रही हैं।’
एकता कपूर कs वकील ने क्या कहा?
कपूर की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि कॉन्टेंट सदस्यता आधारित है और इस देश में पसंद की स्वतंत्रता है। अदालत, जिसने लागत लगाने से रोक दिया, फिर सोचा कि लोगों को किस तरह का विकल्प दिया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।