बेहतर क्रिकेटर की बहस में चले चाकू, रोहित शर्मा के फैन ने ली विराट कोहली के फैन की जान..! 

<p><em><strong>तमिलनाडु में दो दोस्तों के बीच रोहित शर्मा और विराट कोहली में से कौन बेहतर क्रिकेटर है इसे लेकर बहस हो गई। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ी कि एक ने चाकू निकाल उस पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई।</strong></em></p>

बेहतर क्रिकेटर की बहस में चले चाकू,  रोहित शर्मा के फैन ने ली विराट कोहली के फैन की जान..! 
15-10-2022 - 10:25 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय क्रिकेटरों के फैंस उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। घर के बाहर कतार लगाना, दीवानगी में मैदान पर पहुंच जाना तो सामान्य बातें हैं। लेकिन तमिलनाडु में दो दोस्तों के बीच रोहित शर्मा और विराट कोहली में से कौन बेहतर क्रिकेटर है इसे लेकर बहस हो गई। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ी कि एक ने चाकू निकाल उस पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। दोनों दोस्त साथ में ड्रिंक करने जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि विराट कोहली के फैन रोहित शर्मा की बुराई की थी। बात इस हद तक पहुंच गई कि रोहित शर्मा के फैन से बर्दाश्त नहीं हुआ और उनसे विराट के फैन को चाकू मार दिया। 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मामला
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बाते वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा का फैन जब विराट कोहली और आरसीबी का मजाक बनाया तो गुस्से में उसने उसके सिर पर बैट से हमला कर दिया। इसके बाद जो रोहित का फैन अपने साथी के सिर पर बीयर की बोतल मार दी। इसके बाद फिर चाकूबाजी की घटना हुई जिस कारण खुद को कोहली का फैन बताने वाले शख्स की मौत हो गई।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।