‘आर्टेमिस’ महिलाओं की उड़ान को समर्पित नासा का मिशन

‘आर्टेमिस’ महिलाओं की उड़ान को समर्पित नासा का मिशन
01-09-2022 - 01:42 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ( नासा) जल्द ही आर्टेमिस-1 को लॉन्च करने वाला है। इस मिशन के जरिए नासा एक महीने के लिए चंद्रमा के चारों ओर यात्रा के लिए बिना क्रू का एक रॉकेट भेजेगा। इसका उद्देश्य चंद्रमा पर मानव बस्तियां बसाने के अलावा अंतरिक्ष अन्वेषण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। आर्टेमिस-1 के इंजीनियरों में 30 फीसदी महिलाएं हैं। इसके अलावा, आर्टेमिस-1 मिशन महिलाओं के शरीर पर विकिरण के प्रभावों का अध्ययन करने के लिए डिज़ाइन किये गए दो पुतलों को ले जाएगा ताकि नासा यह सीख सके कि महिला अंतरिक्ष यात्रियों की बेहतर सुरक्षा कैसे की जाए।
महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाएगा नासा
फिलहाल महिला अंतरिक्ष यात्रियों को मिशन के लिए चुने जाने की संभावना पुरुषों की तुलना में कम है क्योंकि उनके शरीर नासा के विकिरण की अधिकतम स्वीकार्य सीमा से मेल नहीं खाते हैं। नासा को उम्मीद है कि 2024 के कुछ समय बाद आर्टेमिस पर पहली महिला और अश्वेत व्यक्ति को चंद्रमा पर भेजा जाएगा। आर्टेमिस की लॉन्चिंग पहले सोमवार को निर्धारित की गई थी  लेकिन एक इंजन में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसे टाल दिया गया।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।