जयपुर की 19 सीटों में सबसे ज्यादा और कम वोटिंग कहां ? इन्हीं समीकरणों से समझिए ‘हवा’ किस ओर

<p><em>जयपुर जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान 75.16 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान शाहपुरा विधानसभा में हुआ, यहां 83.74 फीसदी मतदान हुआ है। जयपुर शहर की मालवीय नगर सीट पर सबसे कम 69.46 फीसदी मतदान हुआ। 19 विधानसभा सीटों में से 11 सीटों पर मतदान बढ़ा है, 8 सीटों पर मतदान घटा है।&nbsp;</em></p>

जयपुर की 19 सीटों में सबसे ज्यादा और कम वोटिंग कहां ? इन्हीं समीकरणों से समझिए ‘हवा’ किस ओर
27-11-2023 - 11:40 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

विधानसभा चुनाव के दौरान जयपुर जिले में पिछली बार की तुलना में ज्यादा वोटिंग हुई है। इस बार जयपुर जिले में 75.16 फीसदी मतदान हुआ है। सर्वाधिक मतदान शाहपुरा विधानसभा में 83.74 फीसदी रहा जबकि दूसरे नंबर पर चैमूं है जहां पर 83.61 फीसदी मतदान हुआ। सबसे कम मतदान जयपुर शहर की मालवीय नगर सीट पर 69.46 फीसदी रहा। जयपुर जिले में कुल 19 विधानसभा सीटें हैं। इन 19 सीटों में से 11 सीटें ऐसी हैं जहां मतदान प्रतिशत पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में बढा है। 8 सीटें ऐसी हैं जहां मतदान प्रतिशत घटा है। 
जानिए कहां कितनी वोटिंग हुई, पिछली बार की तुलना में बढ़ी या घटी
कोटपूतली - कोटपूतली विधानसभा में इस बार 2023 में 76.70 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 76.77 फीसदी मतदान हुआ था।
विराट नगर - विराट नगर विधानसभा क्षेत्र में इस बार 2023 में 75.74 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 73.87 फीसदी मतदान हुआ था।
शाहपुरा - शाहपुरा में इस बार 2023 के चुनाव में सर्वाधिक 83.74 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 83.22 फीसदी मतदान हुआ था।
चौमू - चौमूं में इस बार 2023 में 83.61 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 84.23 फीसदी मतदान हुआ।
फुलेरा - फुलेरा विधानसभा में इस बार 2023 में 77.17 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 75.54 फीसदी मतदान हुआ था।
दूदू - दूदू विधानसभा में इस बार 2023 में 78.73 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 में 77.08 फीसदी मतदान हुआ था।
झोटवाड़ा - झोटवाड़ा विधानसभा में इस बार 2023 में 71.01 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 72.30 फीसी मतदान हुआ था।
आमेर - आमेर विधानसभा में इस बार 2023 में 77.59 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 80.58 फीसदी मतदान हुआ था।
जमवारामगढ़ - जमवारामगढ़ विधानसभा में इस बार 2023 में 76.31 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 78.55 फीसदी मतदान हुआ था।
हवामहल - हवामहल विधानसभा में इस बार 2023 में 76.29 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 72.90 फीसदी मतदान हुआ था।
विद्याधर नगर - विद्याधर नगर विधानसभा में इस बार 2023 में 72.58 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 70.21 फीसदी मतदान हुआ था।
सिविल लाइंस - सिविल लाइंस विधानसभा में इस बार 2023 में 69.96 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 69.32 फीसदी मतदान हुआ था।
किशनपोल - किशनपोल विधानसभा में इस बार 2023 में 76.87 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 71.90 फीसदी मतदान हुआ था।
आदर्श नगर - आदर्श नगर विधानसभा में इस बार 2023 में 72.98 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 72.00 फीसदी मतदान हुआ था।
मालवीय नगर - मालवीय नगर विधानसभा में इस बार 2023 में 69.46 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 68.33 फीसदी मतदान हुआ था।
सांगानेर - सांगानेर विधानसभा में इस बार 2023 में 70.42 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 69.18 फीसदी मतदान हुआ था।
बगरू - बगरू विधानसभा में इस बार 2023 में 72.06 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 72.74 फीसदी मतदान हुआ था।
बस्सी - बस्सी विधानसभा में इस बार 2023 में 78.37 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 80.75 फीसदी मतदान हुआ था।
चाकसू - चाकसू विधानसभा में इस बार 2023 में 75.66 फीसदी मतदान हुआ जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 77.42 फीसदी मतदान हुआ था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।