रुचिरा ने रचा इतिहास, बनीं यूएन में भारत की पहली महिला राजदूत
NULL
भारत की रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र में भारत की नई स्थायी प्रतिनिधि के रूप में अपना कार्यभार संभाला। वह न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत की पहली महिला दूत हैं। कंबोज (58) ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरेस के सामने अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया। वह 1987 बैच की भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं और भूटान में भारत की राजदूत और दक्षिण अफ्रीका में भारत की उच्चायुक्त के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं।
उन्हें जून में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत की स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने राजदूत टीएस तिरुमूर्ति की जगह ली है।
यूपीएससी टॉपर हैं रुचिरा
रुचिरा कंबोज 1987 सिविल सेवा की उस बैच की ऑल इंडिया महिला टॉपर थीं, वहीं उस वर्ष के विदेश सेवा बैच की टॉपर थीं। उन्होंने पेरिस में अपनी राजनयिक यात्रा शुरू की, जहां उन्हें 1989-1991 तक फ्रांस में भारतीय दूतावास में तीसरे सचिव के रूप में तैनात किया।
What's Your Reaction?