पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर सियासी उबाल, विरोध में सड़क पर उतरी टीडीपी

<p><em><strong>आंध्र प्रदेश के आपराधिक जांच विभाग ने टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार के मामले में यह गिरफ्तारी हुई है। एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को भी पूर्वी गोदावरी जिले में हिरासत में लिया है। बता दें कि चंद्रबाबू नायडू पर 350 करोड़ रुपये कौशल विकास घोटाले का आरोप लगा है।</strong></em></p>

पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर सियासी उबाल, विरोध में सड़क पर उतरी टीडीपी
09-09-2023 - 04:36 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद से सियासी घमासान मच गया है। पार्टी कार्यकर्ता टीडीपी नेता सड़कों पर जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। कहीं, सड़कों पर टायर जलाए गए तो कहीं, कार्यकर्ता सड़कों पर बैठकर धरना प्रदर्शन दे रहे है। चंद्रबाबू नायडू को आपराधिक जांच विभाग ने शनिवार सुबह गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी कथित भ्रष्टाचार के मामले में की गई है। आज सुबह पुलिस अधिकारियों की टीम जब टीडीपी नेता को हिरासत में लेने के लिए पहुंची तो नंद्याल में जबरदस्त हंगामा हुआ।
बिना किसी सबूत के हुई गिरफ्तारी
पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि, पुलिस चंद्रबाबू को ओरवाकल एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए विजयवाड़ा ले जाएगी। हालांकि, चंद्रबाबू ने अपनी इस गिरफ्तारी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका मानना है कि यह गिरफ्तारी बिना किसी आरोपों के सबूत दिखाए बिना की गई है। चंद्रबाबू ने कहा कि सबूत पेश किए जाने पर ही वह कानून का सहयोग करेंगे।
चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर विरोध प्रदर्शन
एन चंद्रबाबू नायडू की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ तेलुगु देशम पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरुपति के अन्नपूर्णा सरुकुलु केंद्र में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने भी सीआईडी द्वारा अपने पिता की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की है।
नायडू की हुई मेडिकल जांच
नायडू के वकील के मुताबिक, गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने नायडू को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। बता दें कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और शुगर है। वकील ने कहा, हम जमानत के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा रहे हैं।
बिना किसी उचित जानकारी के मुझे गिरफ्तार किया
पुलिस हिरासत में जाने से पहले राज्य के पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘मैंने कोई कदाचार या भ्रष्टाचार नहीं किया है। सीआईडी ने बिना किसी उचित जानकारी के मुझे गिरफ्तार कर लिया और मैंने उनसे सबूत दिखाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने सबूत दिखाने से इनकार कर दिया और मेरी भूमिका के बिना मेरा नाम एफआईआर में जोड़ दिया।’
टीडीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प
चंद्रबाबू नायडू को हिरासत में ले जाने के बीच टीडीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच हल्की झड़प भी हुई। राज्य पुलिस ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए एहतियाती कार्रवाई के तौर पर टीडीपी नेता और पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को पूर्वी गोदावरी जिले में हिरासत में लिया। टीडीपी नेताओं ने वरिष्ठ नेता के खिलाफ देर रात की कार्रवाई के लिए पुलिस की आलोचना की।
टीडीपी कार्यकर्ता भी गिरफ्तार
कथित तौर पर, पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में क्प्ळ रघुराम रेड्डी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सीआईडी अधिकारियों ने कहा, ‘हमारे पास सबूत हैं। हमने इसे उच्च न्यायालय को दे दिया है। रिमांड रिपोर्ट में सभी सामग्री शामिल है। हम उसे विजयवाड़ा ले जाने से पहले एक रिमांड रिपोर्ट देंगे।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।