खुलेंगे 10 हजार नये डाकघर, सरकार की जोरदार तैयारी

NULL

खुलेंगे 10 हजार नये डाकघर, सरकार की जोरदार तैयारी
26-08-2022 - 09:15 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय डाक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए इस साल 10,000 और डाकघर खोलेगा। विभाग सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रोजेक्ट्स और टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रहा है। सरकार ने टेक्नोलॉजी का उपयोग कर डाकघरों के आधुनिकीकरण के लिए विभाग को 5,200 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। डाक विभाग के सचिव अमन शर्मा ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘हमने हाल ही में गुजरात में ड्रोन के माध्यम से डिलिवरी की है। सरकार ने हमें आईटी परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए कहा है, जिसे हमने 2012 में शुरू किया था। डाक और विभिन्न सरकारी सेवाएं जल्द ही घर के दरवाजे पर दी जाएंगी।’’
दरवाजे पर पहुंचेगी सेवाएं
शर्मा ने कहा, ‘‘लोगों को डाकघर आने के बजाय टेक्नोलॉजी की मदद से उनके दरवाजे पर सेवाएं पहुंचाई जाएंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार हमें अपनी पहुंच और बढ़ाने व अधिक डाकघर खोलने के लिए कह रही है। हमें अभी-अभी 10,000 और डाकघर खोलने की अनुमति मिली है।’’
भारतीय डाक देता हैं ये सेवाएं
इंडिया पोस्ट डाक वितरण, लघु बचत योजनाओं के तहत जमा स्वीकार करने, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, बिल संग्रह, फॉर्म की बिक्री आदि सेवाएं प्रदान करता है। भारतीय डाक की ओर से डाकघर बचत खाता, राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा खाता, राष्ट्रीय बचत टाइम डिपॉजिट खाता, राष्ट्रीय बचत मासिक आय खाता, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना खाता, लोक भविष्य निधि खाता, सुकन्या समृद्धि खाता, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र और किसान विकास पत्र जैसी सेवाएं भी दी जाती हैं।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।