आप के वादे, जिन्होंने जितवाया चुनाव..!

<p><em><strong>5 साल खत्म होने से पहले ही कूड़े के पहाड़ गायब करने का वादा</strong></em></p>

आप के वादे, जिन्होंने जितवाया चुनाव..!
08-12-2022 - 07:45 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

1.    कचरा 
मनीष सिसोदिया के मुताबिक MCD का मुख्य काम कूड़े की साफ-सफाई है। लैंडफिल साइट 15 साल में नहीं हटाई गई तो इसका कारण भ्रष्टाचार है। 5 साल खत्म होने से पहले ही कूड़े के पहाड़ गायब करने का वादा है।

2. पार्किंग
पार्किंग के लिए जगह एक मुद्दा है, जिसे लेकर आप ने बड़े वादे किए हैं। आप का कहना है कि दिल्ली में पार्किंग कुप्रबंधन भी एक कारण है। अतिक्रमण को लेकर दिल्ली की सड़कों पर मुहिम पहले से ही जारी है। अब तक एमसीडी से कोई सहयोग नहीं था।

3. अतिक्रमण
मनीष सिसोदिया के मुताबिक अवैध निर्माण बड़ी समस्या है। करीब 40 प्रतिषत निर्माण कागजों में है ही नहीं। इसे कानूनी रूप देना होगा। कॉलोनी के हिसाब से मैप बनाए जाएंगे। सिस्टम बनाएंगे कि अगर पहले से कुछ नमूने वाले नक्शे डाल दें तो लोग अपने प्लॉट साइज के हिसाब से नक्शा चुन लेंगे और नक्शा पास हो जाएगा।

4. बजट और कलेक्शन 
केंद्र से पैसा नहीं आ रहा है। हालांकि ईमानदारी से कलेक्शन करने से दिल्ली का बजट बेहतर हुआ है, वैसे ही निगम में भी कलेक्शन बेहतर करेंगे। भ्रष्टाचार खत्म होगा तो आर्थिक स्थिति अपने आप सुधर जाएगी।

5. स्थायी नौकरी 
एमसीडी में सफाईकर्मियों को स्थायी करने का मुद्दा भी आप के एजेंडे में है। कर्मचारियों को समय पर वेतन देने के अलावा सफाई करने वालों को पक्का करने का वादा किया गया है।

6. भ्रष्टाचार
दिल्ली डवलपमेंट अथॉरिटी (डीडीए) और नगर निगम की नाकामी है कि आधी दिल्ली के लिए कागजों पर कोई बाजार नहीं है। हर कॉलोनी में बाजार हैं, लेकिन उन्हें कागज पर स्वीकार नहीं किया गया।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।