Kejriwal Sheesh Mahal : महाखुलासा... सामने आई केजरीवाल के ‘महल’ के अंदर की तस्वीरें
<p><em><strong>ऑपरेशन शीशमहल की पूरे देश में चर्चा है। इसे लेकर अब तक ढेरों चैंकाने वाले खुलासे हुए हैं। लेकिन, सीएम अरविंद केजरीवाल ने कभी अंदर से अपने ‘महल’ को नहीं दिखाया। न ही उन्होंने इस ऑपरेशन को गलत ठहराया। </strong></em></p>
‘ऑपरेशन शीशमहल’ ने अब तक यह सामने आ चुका है कि कैसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘महल’ को बनाने में नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ाई गईं। इसे बनाने में पानी की तरह पैसा बहाया गया। रेनोवेशन की परमिषन लेकर कंस्ट्रक्शन कराया गया। पुराने सीएम आवास को रेनोवेट कराने के बजाय पूरी की पूरी नई बिल्डिंग ही बना डाली गई। केजरीवाल के इस नए घर में पुराने सीएम आवास जितना गार्डन है। टेनिस कोर्ट और दर्जनों कारों की पार्किंग की जगह है। पब्लिक के पैसे से लाखों के पर्दे और कमोड लगाए गए। करोड़ों का मार्बल लगाया गया। अब इसके अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं।
अरविंद केजरीवाल का घर अंदर से किसी वाइट हाउस से कम नहीं दिखता है। रात में इसकी लाइटिंग चकाचैंध कर देने वाली है। तस्वीरों में साफ दिखता है कि केजरीवाल का घर किसी आम आदमी जैसा तो बिल्कुल नहीं है। यह किसी 5 स्टार होटल जैसा दिखता है। अंदर से भी यह सभी सुख-सुविधाओं से लैस है। ऑपरेशन शीशमहल में पहले ही बताया जा चुका था कि केजरीवाल के नए ‘महल’ में 8-8 लाख रुपये के पर्दे लगे हैं। 4-4 लाख रुपये के कमोड हैं। करोड़ों का मार्बल लगा है। यह मामला सीएम हाउस के रेनोवेशन के नाम पर 45 करोड़ रुपये के खर्च से जुड़ा है।
कभी कहते थे पांच से ज्यादा कमरे नहीं चाहिए
केजरीवाल वही हैं, जो कभी कहते थे कि उन्हें 4-5 से ज्यादा कमरों वाले मकान की जरूरत नहीं है। वीआईपी कल्चर को लेकर वह हमलावर रहते थे। लेकिन, ऑपरेशन शीशमहल ने दिखाया है कि जब उन्हें कुर्सी मिली तो वह भी दूसरों जैसे ही बन गए। अलबत्ता, कई मामलों में तो उन्होंने दूसरों को भी पीछे छोड़ दिया।
What's Your Reaction?