अकेली हीरोइन हिट करा ले गई ये फिल्म, ओटीटी पर आते ही बनी नंबर 1

<p>इस हफ्ते ओटीटी पर कई फिल्में स्ट्रीम हुई हैं, लेकिन एक मूवी रिलीज के साथ ही छा गई है। कमाल की बात है कि बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने के बाद फिल्म ने ओटीटी पर भी तहलका मचा दिया और टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है।</p>

अकेली हीरोइन हिट करा ले गई ये फिल्म, ओटीटी पर आते ही बनी नंबर 1
22-04-2024 - 09:46 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

19 अप्रैल को ओटीटी पर एक मूवी ने दस्तक दी है, जिसने सभी फिल्मों को पछाड़कर सबसे टॉप की जगह हथिया ली है। हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, उसका नाम है ‘आर्टिकल 370’। इस मूवी में हीरो नहीं बल्कि हीरोइन है, जिन्होंने अपने दम पर मूवी को हिट करवाया है। ‘आर्टिकल 370’ में यामी गौतम ने लीड रोल निभाया है। वहीं, प्रियामणि, अरुण गोविल भी अहम किरदारों में दिखे थे।
‘आर्टिकल 370’ की कहानी कश्मीर में आर्टिकल 370 को निरस्त करने की स्ट्रेटजी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें यामी गौतम ने इंटेलिजेंट ऑफिसर जूनी हक्सर का किरदार निभाया है, जिसे भारत सरकार की ओर खुफिया मिशन पर भेजा जाता है।
इस फिल्म में थ्रिल के साथ-साथ एक्शन की भी भरमार है। यामी गौतम ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों जीत लिया था। बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन करने के बाद ‘आर्टिकल 370’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है।
कमाल की बात है कि यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ ने नेटफ्लिक्स पर इंडिया में टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों के बीच पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है। वहीं, दूसरे नंबर पर दिलजीत दोसांझ की ‘अमर सिंह चमकीला’ और पांचवें नंबर पर ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ है।
इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है। ‘आर्टिकल 370’ के प्रोड्यूसर कोई और नहीं बल्कि यामी गौतम के पति आदित्य धर हैं। ये मूवी 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया।
बताते चलें कि यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने देशभर में 82.87 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की टोटल कमाई 110.57 करोड़ हुई थी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।