धरती के स्वर्ग पर दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन, आसमान ने भी बरसाए बर्फ के नाजुक फाहे

<p>जम्मू से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही, पीएम मोदी ने भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंग का उद्घाटन किया। अब देश के किसी भी हिस्से से ट्रेन के माध्यम से कश्मीर जाने का सपना जल्द ही सच होने जा रहा है।&nbsp;</p>

धरती के स्वर्ग पर दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन, आसमान ने भी बरसाए बर्फ के नाजुक फाहे
21-02-2024 - 10:22 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पीएम मोदी ने श्रीनगर से संगलदान और संगलदान से श्रीनगर तक इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह कश्मीर की पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन है। इस ट्रेन के शुरू होने से घाटी में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से रेल नेटवर्क से जोड़ने में सिर्फ 63 किलोमीटर की दूरी शेष बची है। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल रेल लिंक (यूएसबीआरएल) में सबसे मुश्किल कटड़ा-बनिहाल (111 किमी) खंड में से 48 किलोमीटर का सेक्शन परिचालन के लिए तैयार है, जबकि शेष 63 पर कार्य प्रगति पर है।
पीएम मोदी ने संगलदान और बारामुला स्टेशन के बीच डीईएमयू ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन स्थानीय किसानों, व्यापारियों, कारीगरों और छात्रों के लिए बेहतर परिवहन विकल्प प्रदान करेगी। इसके साथ ही इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार बढ़ेगा।
भारत को मिली सबसे लंबी रेलवे सुरंग 
पीएम मोदी ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) पर भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंग का भी उद्घाटन किया। अधिकारी ने कहा, ‘यह सबसे लंबी सुरंग, जो 12.77 किमी लंबी है और टी-50 के नाम से जानी जाती है। यह खड़-सुंबड़ खंड के बीच पड़ती है।’ उत्तर रेलवे (एनआर) के अनुसार, अब ट्रेनें बारामुला से बनिहाल होते हुए संगलदान तक चल सकती हैं, जो पहले आखिरी या प्रारंभिक स्टेशन हुआ करता था।
एनआर अधिकारियों के अनुसार, बनिहाल-खड़ी-सुंबर-संगलदान खंड के खुलने से वे उत्तर में कश्मीर घाटी से देश के दक्षिणी सिरे पर कन्याकुमारी तक ट्रेन चलाने के सपने को साकार करने के एक कदम करीब आ गए हैं। पहले, बारामुला और बनिहाल के बीच आठ डीजल ट्रेनें (एक तरफ से चार-चार) चल रही थीं। अब, बारामुला और बनिहाल के बीच आठ विद्युतीकृत ट्रेनें चलनी शुरू हो गई हैं और उनमें से चार को संगलदान तक बढ़ा दिया गया है। चार अन्य ट्रेनों को भी कुछ महीनों के बाद संगलदान तक बढ़ा दिया जाएगा।
फारूक अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी की तारीफ
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन लॉन्च के लिए पीएम मोदी की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू से पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथी ही बारामुला से संगलदान स्टेशन ट्रेन सेवा को भी शुरू किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।