खेला जा रहा है भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का महामुकाबला
आज टी-20 मैचों के एशिया कप में सबसे रोमांचक मुकाबला शुरू होने जा रहा है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत लिया है और उसने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ध्यान दिला दें कि एशिया कप के पहले मैच में अफगानिस्तान ने बड़ा उलट-फेर करते हुए श्रीलंका को आठ विकेट से शिकस्त दी थी और अब इसी पिच पर भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमें करीब 10 महीनों के बाद कोई मैच खेल रही हैं। पिछले मुकाबले में भारत को पाकिस्तान की टीम से 10 विकेटों से हार मिली थी। लेकिन, भारत इस बार पिछले मैच में मिरी हार को भुलाकर खेलने उतर रहा है।
उल्लेखनीय है कि दोनों ही देशों की टीमों के प्रमुख गेंदबाज चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। इसके बावजूद यही दोनों टीमें खिताब जीतने की सबसे प्रबल दावेदार समझी जा रही हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का कहना है कि आउटफील्ड में काफी घास है और गेंद तेजी से बाउंड्री की ओर जाएगी। पिच से गेंदबाजों को मदद मिलने वाली है। उम्मीद है कि टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। पिछले 10 मैचों में नौ मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि एक मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता है। पहली पारी का औसत स्कोर 130 रन रहा है।
एशिया कप के आंकड़ों में पर नजर डालें तो पाकिस्तान भारत के आगे कहीं नहीं टिकता है। इसके बावजूद दोनों देशों के खिलाड़ी बेखौफ दिखाई दे रहे हैं। भारत 1984 से अब तक एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 14 मौकों पर खेल चुका है, जिसमें उसे आठ में जीत और पांच में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच का रिजल्ट नहीं निकला है
What's Your Reaction?