आज गिरेंगी भ्रष्टाचार की मीनारें, नोएडा के ट्विन टावर 9 सैकंड में हो जाएंगे जमींदोज

आज गिरेंगी भ्रष्टाचार की मीनारें, नोएडा के ट्विन टावर 9 सैकंड में हो जाएंगे जमींदोज
आज गिरेंगी भ्रष्टाचार की मीनारें, नोएडा के ट्विन टावर 9 सैकंड में हो जाएंगे जमींदोज
28-08-2022 - 08:02 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

उत्तर प्रदेश के न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट ऑथोरिटी यानी नोएडा शहर में सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर को सुरक्षित तरीके से गिराने के लिए दो ही विकल्प थे, पहला विस्फोटक से कुछ सेकंड में गिरा दिया जाए या फिर तोड़ा जाए जिसमें डेढ़ से दो साल का समय लगता। यह इमारत करीब 100 मीटर ऊंची है, जो कुतुब मीनार की ऊंचाई से भी अधिक है। इमारत 28 अगस्त को ‘‘वाटर फॉल इम्प्लोजन’ तकनीक से सुरक्षित तरीके से गिरायी जाएगी। एपेक्स टावर (32 मंजिला) और सियान (29 मंजिला) 15 सेंकेड से भी कम समय में ताश के पत्ते की तरह गिरा दिए जाएंगे। साथ ही, सुनिश्चित किया जाएगा कि आसपास की इमारतों को नुकसान नहीं पहुंचे, जिसमें से एक इमारत महज नौ मीटर की दूरी पर स्थित है। सूत्रों का कहना है कि भ्रष्टाचार के सहारे लेकर ये दोनों टॉवर आसपास की इमारतों से भी अधिक ऊंचे बना लिये गये लेकिन अब भ्रष्टाचार की यह इमारत जल्द ही ठहने वाली है। नोएडा प्रशासन का कहना है कि इन्हें ढहाये जाने से पूर्व सभी सावधानियां बरती जा रही हैं और आसपास के लोगों को अलर्ट कर दिया गया।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।