कर्नाटक के Hubli-dharwad में 12 से 16 जनवरी तक आयोजित होगा राष्ट्रीय युवा महोत्सव, इसमें राज विश्वविद्यालय के मोहम्मद आदिल होंगे शामिल
<p><em><strong>कर्नाटक के जुड़वां शहर कहे जाने वाली हुबली-धारवाड़ में 12 से 16 जनवरी तक नेशनल यूथ फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है।</strong></em></p>
इस फेस्टिवल में राजस्थान विश्वविद्यालय की ओर से और राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए सक्रिय रहने वाले मोहम्मद आदिल खान भाग लेंगे। वे वहां विविधता से भरी हुई भारतीय संस्कृति को समझने का प्रयास करेगे।
आदिल राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अभियानों के साथ सक्रियता से जुड़े रहे हैं। सात वर्षों के दौरान उन्होंने मलिन क्षेत्रों में 118 बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा अभियान चलाया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत 500 लड़कियों को शिक्षण सामग्री तथा लेखन सामग्री उपलब्ध कराने में सहायता की। इससे बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में मदद मिली। इसके अलावा आदिल ने उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, पालनहार योजना और प्रधानमंत्री जीवन योजना आदि के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किये हैं। अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए मोहम्मद आदिल को 2016-17 में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था।
What's Your Reaction?