पब्लिसिटी स्टंट थी तलाक की खबर..! सानिया और शोएब तो ला रहे ‘द मिर्जा मलिक शो’
<p><em><strong>अब प्रशंसकों को लग रहा है कि उनके अलग होने की बात क्या एक पब्लिसिटी स्टंट थी।</strong></em></p>
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के अलग होने की खबरें मीडिया में पिछले कुछ दिनों से चल रही थी, हालांकि दोनों ने इस बीच नए शो ‘द मिर्जा मलिक शो’ की घोषणा की है। यह एक रियलिटी शो होगा जो कि उर्दूफ्लिक्स पर आएगा। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में शादी की है। उन्हें एक बेटा भी है।
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से अलग होने की खबरें पिछले कुछ दिनों से मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई थी। इस बीच अब खबर आई है कि दोनों एक नए रियलिटी शो द मिर्जा मलिक शो में साथ नजर आएंगे। कई लोगों को इस घोषणा ने ना सिर्फ चैंकाया है बल्कि उनके अलग होने की खबरों पर भी सवालिया निशान लगा दिया है।
तलाक की खबर लग रही पब्लिसिटी स्टंट
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब प्रशंसकों को लग रहा है कि उनके अलग होने की बात क्या एक पब्लिसिटी स्टंट थी। शनिवार की रात ओटीटी प्लेटफार्म उर्दूफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के साथ आने की घोषणा की।
शोएब का नाम आयशा से जोड़ा गया
शो के पोस्टर को देखकर लगता है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक में सब कुछ ठीक है। दोनों काफी रिलैक्स होकर फोटोशूट कराते नजर आए। तस्वीरों में उनके पीछे बुर्ज खलीफा बिल्डिंग भी नजर आ रही है। हालांकि उनके फैन काफी कन्फ्यूज हैं। दोनों को वर्ष 2018 में एक बेटा हुआ है। वहीं, पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार दोनों अपनी शादी को समाप्त करने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। कई लोगों ने शोएब मालिक का नाम पाकिस्तानी आयशा ओमर से भी जोड़ा है।
What's Your Reaction?