होटल के कमरे में युवती का रेप कर रहा था, लोगों ने पकड़ा तो दो मंजिल से फेंका

<p><em><strong>एमपी के सीहोर में हिंदू युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने युवती को होटल में बंद कर लिया था। आसपास के लोगों ने होटल को घेरा तो युवक ने युवती को दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।</strong></em></p>

होटल के कमरे में युवती का रेप कर रहा था, लोगों ने पकड़ा तो दो मंजिल से फेंका
13-11-2022 - 11:13 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मध्य प्रदेश के सीहोर में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती को होटल के कमरे में बंद किया हुआ था और डरा-धमकाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। आसपास के लोगों को जब इसका पता चला तो वे वहां पहुंच गए। पकड़े जाने के डर से युवक ने युवती को होटल की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मामला एमपी के सीएम शिवराज सिंह चैहान के गृह जिले सीहोर का है। सीहोर जिले के इंदौर-भोपाल हाईवे पर मेहतवाड़ा-जावर के बीच होटल में एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ जबरदस्ती कर रहा था। वह जान की धमकी देकर युवती के साथ बलात्कार कर रहा था। इसका पता चलने पर आसपास के लोग होटल पहुंच गए। उन्होंने होटल को चारों ओर से घेर लिया। युवक को जब इसका पता चला तो उसने युवती को होटल की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। युवती के पैर में गंभीर चोटें आ गईं, लेकिन युवक को लोगों ने भागने नहीं दिया। उन्होंने पुलिस को बुला लिया और युवक को उसके हवाले कर दिया।
युवती ने पुलिस को बताया कि युवक इसके पहले भी उसके साथ गलत हरकत कर चुका है। चार-पांच महीने पहले उसने युवती के घर में उसके साथ बलात्कार किया था। इसके बाद से वह युवती को ब्लैकमेल कर रहा था।
शनिवार को युवक ने युवती को होटल बुलाया। युवती ने इनकार किया तो युवक उसे परिवार को बता देने की धमकी देने लगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।