मेरे अगले भाषण से डर कर उन्होंने मुझे अयोग्य ठहराया है, मैं सवाल पूछना नहीं छोड़ूंगा, मैं माफी नहीं मांगूंगाः पूर्व सांसद राहुल गांधी

<p><em>लोकसभा से सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली में पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मैं इनसे (भाजपा) से नहीं डरता, मैं सवाल पूछना कम नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, मुझ पर आरोप लगे हैं, मुझे आरोपों का जवाब देने का हक है। मुझे अयोग्य करके मेरी आवाज बंद नहीं कर सकते। मैं हिन्दुस्तान&nbsp; के लोकतंत्र के लिए लड़ता रहूंगा। उन्होंने कहा कि आप अडानी को बचाने की कोशिश क्यों कर रहे हो..&nbsp;प ऐसा इसलिए कर रहे हो क्योंकि आप ही अडानी हो।</em></p>

मेरे अगले भाषण से डर कर उन्होंने मुझे अयोग्य ठहराया है, मैं सवाल पूछना नहीं छोड़ूंगा, मैं माफी नहीं मांगूंगाः पूर्व सांसद राहुल गांधी
25-03-2023 - 01:29 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बार फिर गौतम अडानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंधों पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि शैल कंपनियों में अडानी जी के 20 हजार करोड़ रुपये निवेश किये गये हैं।  ये किसके हैं, किसने निवेश किया है। मैं यही सवाल कर रहा हूं। गांधी ने कहा कि उनके विरुद्ध मामला ओबीसी के अपमान का नहीं है। वास्तव में मामला अडानी और मोदी के रिश्तों का  है। 

गांधी ने कहा कि ससद सदस्यता को रद्द करने के लिए ओबीसी अपमान का नाम तो बहाना है, असल मामला अडानी और मोदी के संबंध का है। इस सवाल से मोदी डरते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मेरे अगले भाषण से डरते हैं और इसीलिए मुझे लोकसभा से अयोग्य ठहराया गया है। वे डरते हैं मेरे इस सवाल पर कि शैल कंपनियों में लगे 20 हजार करोड़ रुपये कितके हैं। यह पैसा कहां से आया है। इस बात की जांच होनी चाहिए। यदि हमारे किसी मुख्यमंत्री या किसी अन्य के पैसे हैं तो उसे जेल में डाल दीजिये।

आपको हटाया  तो कोर्ट के फैसले के आघार पर है, इस प्रश्न को वे टाल गये और उन्होंने कहा कि यह वैधानिक मामला है। उन्होंने कहा, मैं न्यायिक व्यवस्था का सम्मान करता हूं। इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि ये मुझे हमेशा के लिए अयोग्य ठहरा दें लेकिन मैं अपना काम करता रहूंगा। वे ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। वे सब कुछ इस व्यक्ति (अडानी) को बचाने के लिए कर रहे हैं। उनके दिमाग में देश अडानी है और अडानी देश है। भाजपा अडानी मामले से ध्यान भटकाने के लिए मेरे विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। गांधी बोले कि संसद में मुझे स्पीकर ने बोलने नहीं दिया। लेकिन, मुझे धमकाकर चुप नहीं करा सकते हैं ये लोग। मुझे जेल में भी डाल देंगे तो भी मैं अपना काम करता रहूंगा। हमें तो सरकार ने लड़ने का हथियार दे दिया है। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।