जैसलमेर : रेगिस्तान में इस बार हुई सबसे ज्यादा बारिश.. टूटा रिकॉर्ड
<p><em>Heavy Rain in Jaisalmer: राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम ने पलटी मारी है। बारिश और ठंड का मिश्रित असर देखने को मिल रहा है। रेगिस्तानी जिले जैसलमेर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 17 अक्टूबर देर शाम तेज बरसात का सिलसिला पूरी रात जारी रहा। 18 अक्टूबर तड़के भारी वर्षा का होती रही ,जो सुबह 8ः30 बजे तक चली। जिले के कई स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बरसात रही। </em></p>
जानकारी के मुताबिक कई इलाकों में ओलावृष्टि से भेड़ बकरियों के मरने की जानकारी मिली है और कई इलाकों में फसलों में ख़राब होने की सूचना प्राप्त हो रही है। जैसलमेर मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक 84.2 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई।
ग्वार-मूंगफली का नुकसान
जानकारी के अनुसार जिले के रामदेवरा, भणियाणा, लाठी, देवा आदि गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई है। इसके अलावा जिले के मोहनगढ़ व अन्य नहरी क्षेत्रों के अलावा बडोड़ा गांव, पोकरण, सांकड़ा, फतेहगढ़ आदि इलाकों में पूरी रात बरसात का दौर चलता रहा। कई इलाकों में ग्वार व मूंगफली की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
शहर की विद्युत् आपूर्ति की गयी बंद
जैसलमेर में तेज बरसात का क्रम इतना जबरदस्त था कि सड़कों पर दो फीट से ज्यादा पानी बहना शुरू हो गया।
तेज हवाओं के कारण बरसात का वेग और इतना तेज था कि अस्पताल के पीछे विद्युत विभाग के जीएसएस में भी पानी घुस गया, जिससे शहर की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इसके अलावा यहां से बरसात का पानी सरकारी हॉस्पिटल के वार्ड में घुस गया। इससे आमजन को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।
अक्टूबर की रिकॉर्डतोड़ बारिश
84.2 एमएम बारिश होना,यह अक्टूबर माह में सबसे ज्यादा बरसात का रिकाॅर्ड है। इससे पहले अक्टूबर के महीने में सबसे ज्यादा 23.4 एमएम बारिश 4 अक्टूबर 2019 में दर्ज की गई थी। वहीं, भारी बारिश के चलते शहर में पूरी रात विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बारिश का पानी अस्पताल में घुस गया था , जिससे मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा था ।
What's Your Reaction?