हमास पर शिकंजा कसने के लिए अमेरिका का बड़ा कदम: 10 सदस्यों के समूह और वित्तीय नेटवर्क पर लगाया प्रतिबंध

<p><em><strong>अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन ने कहा कि अमेरिका ने बुधवार को जिन देशों में वित्तीय नेटवर्क पर प्रतिबंध लगाया है, उनमें गाजा, सूडान, तुर्की, अल्जीरिया और कतर शामिल हैं।</strong></em></p>

हमास पर शिकंजा कसने के लिए अमेरिका का बड़ा कदम: 10 सदस्यों के समूह और वित्तीय नेटवर्क पर लगाया प्रतिबंध
19-10-2023 - 09:48 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन तेल अवीव पहुंचे हैं। यहां उन्होंने इजरायली राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू और कई अन्य नेताओं से मुलाकात की। इस बीच, अमेरिका ने इजरायल पर हमले को लेकर हमास के 10 सदस्यों के एक समूह और कुछ देशों में फैले उसके वित्तीय नेटवर्क के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय द्वारा ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन ने इसके बारे में जानकारी दी है। 
कतर में भी वित्तीय नेटवर्क
ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन ने कहा कि हमास के 10 सदस्यों में हमास के वित्तीय लेनदेन को देखने वाले सदस्यों के अलावा ईरान सरकार के करीबी कतर स्थित एक वित्तीय बिचैलिया, हमास का एक शीर्ष कमांडर और गाजा स्थित वर्चुअल करेंसी एक्सचेंज शामिल है। ईरान हमास को पैसे लेकर हर तरह की मदद देता है।
हमास निवेश पोर्टफोलियो का प्रबंधन करने वाले रडार पर
अमेरिका ने बुधवार को जिन देशों में वित्तीय नेटवर्क पर प्रतिबंध लगाया है, उनमें गाजा, सूडान, तुर्की, अल्जीरिया और कतर शामिल हैं। ट्रेजरी विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों में वे सदस्य शामिल हैं, जो हमास निवेश पोर्टफोलियो का प्रबंधन करते हैं। ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन ने कहा कि अमेरिका बच्चों सहित इजरायली नागरिकों का नरसंहार के बाद हमास के फाइनेंसरों और सुविधा देने वालों को निशाना बनाने के लिए त्वरित और निर्णायक कार्रवाई कर रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन तेल अवीव पहुंचे 
गाजा में एक बड़े अस्पताल पर विस्फोट के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन तेल अवीव पहुंचे हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बाइडन से कहा कि अजरायल गाजा युद्ध में नागरिकों को हताहत होने से बचाने की कोशिश करेगा। उन्होंने हमास से निपटने की रणनीति के लिए इसे चुनौतीपूर्ण बताया। 
2,778 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत
बता दें कि सात अक्टूबर से शुरू हुआ यह संघर्ष दोनों पक्षों के लिए पिछले पांच गाजा युद्धों में सबसे घातक साबित हो रहा है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 2,778 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 9,700 घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल में विस्फोट के बाद गाजा में 1,200 अन्य लोग मलबे में दबे हुए हैं। इजरायल में 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं, और बच्चों सहित कम से कम 199 अन्य को हमास ने पकड़ लिया और बंधक बनाकर उन्हें गाजा ले गए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।