सांसद किरोड़ी लाल मीणा को धमकी

NULL

सांसद किरोड़ी लाल मीणा को धमकी
21-07-2022 - 04:53 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाला मीणा को दिल्ली में कादीर अली राजस्थान के नाम से धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में मीणा को धमकी देते हुए लिखा गया है कि किरोड़ी अब तेरा नंबर है। तेरा भी हाल कन्हैयालाल जैसा होगा। मीणा ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर जल्द से जल्द कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने इस मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भी दी है।

मीणा ने बताया कि उदयपुर में जेहादियों का शिकार बने कन्हैयालाल जी के परिवार को एक महीने का वेतन देना किसी कादिर अली नाम के जेहादी को रास नहीं आया है इसीलिए उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। मीणा ने कहा, मैं इस प्रकार की धमकियों से डरने वाला नहीं हूं। मैं लगातार जेहादियों और इन्हें संरक्षण देने वाली राजनीतिक शक्तियों की पोल खोलता रहूंगा। चाहे मेरी जान ही क्यों न चली जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।