लैथम की धुआंधार बैटिंग ने दी भारतीय टीम को मात ,T20 का पहला वनडे न्यूज़ीलैण्ड 7 विकेट से जीता

ऑकलैंड में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 306/7 का स्कोर बनाया, जवाब में कीवी टीम ने 48वें ओवर में 309/3 का स्कोर बनाते हुए जीत दर्ज की।

टॉम लैथम को जबरदस्त शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

लैथम की धुआंधार बैटिंग ने दी भारतीय टीम को मात ,T20 का पहला वनडे न्यूज़ीलैण्ड 7  विकेट से जीता
25-11-2022 - 10:50 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

एक दिवसीय मैचों की श्नृंखला के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

भारतीय ओपनर्स की शतकीय पारी

भारत के लिए शिखर धवन और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। गिल 50 रन बनाकर 24वें ओवर में 124 के कुल स्कोर पर आउट हुए। शिखर धवन ने भी 77 गेंदों में 72 रन जड़े। ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर पाए और दोनों बल्लेबाज क्रमशः 15 और 4 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने पारी को बढ़ाने का जिम्मा संभाला और दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 94 रन जोड़े। सैमसन का विकेट 254 के कुल स्कोर पर गिरा और वह 36 रन बनाकर आउट हुए। अय्यर ने धाकड़ बल्लेबाजी की और वह 80 रन बनाकर टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। निचले क्रम में वॉशिंगटन सुंदर ने तूफानी बल्लेबाजी की और महज 16 गेंदों में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाते हुए नाबाद 37 रन बनाये। इस तरह भारत ने एक अच्छा स्कोर बनाया।

केन विलियमसन और टॉम लैथम की टिकाऊ जोड़ी

न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी और लोकी फर्ग्यूसन ने तीन-तीन विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने आठवें ओवर में 35 के कुल स्कोर पर फिन एलेन का विकेट गंवाया। वह 22 रन बनाकर आउट हुए। उनके जोड़ीदार डेवोन कॉनवे भी 16वें ओवर में 24 रन बनाकर चलते बने। डैरिल मिचेल भी कुछ खास नहीं कर पाए और 11 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से केन विलियमसन और टॉम लैथम की जोड़ी टिक गई और भारतीय गेंदबाजों को विकेट लेने में कामयाब नहीं होने दिया और अपनी टीम को जीत दिला कर ही मैदान से  लौटे। लैथम ने 104 गेंदों में नाबाद 145 रन बनाये। वहीं विलियमसन 94 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए डेब्यू करने वाले उमरान मलिक ने दो विकेट लिये।

हार पर क्या वजह बताई धवन ने

शिखर धवन ने खेल में और सुधार करने की जरूरत बताई। शिखर धवन ने कहा कि हमें कुल स्कोर देखकर अच्छा लगा। पहले 10-15 ओवर की गेंद ने काफी कुछ किया। यह दूसरे मैदानों से थोड़ा अलग है। उसी के अनुसार योजना बनानी होगी। आज हमने शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंदबाजी की और लैथम ने वहां हम पर आक्रमण किया। यहीं से उन्होंने हमसे गेम छीन लिया, खासकर 40वें ओवर में। यहीं से गति बदल गई।

भारतीय गेंदबाजी के लिए हुए सोशल मीडिया पर ट्रोल

टीम इंडिया के प्रदर्शन की चर्चा सोशल मीडिया पर भी लगातार हो रही है। ट्विटर पर टीम की गेंदबाजी को निशाना बनाया गया, तो शिखर धवन की ख़राब कप्तानी पर भी लोगों ने सवाल खड़े किये हैं। इसके साथ ही ऋषभ पन्त के खराब फॉर्म और सूर्यकुमार यादव के वनडे क्रिकेट के प्रदर्शन पर लोगों ने मजेदार मीम शेयर किये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।