यूक्रेन का मॉस्को के सैन्य हवाई पट्टी पर हमला, लड़ाकू विमान नष्ट, रूस ने बताया आतंकी हमला

<p><em><strong>यूक्रेन ने शनिवार को ड्रोन हमले से रूस की राजधानी मास्को के नजदीकी क्षेत्र को निशाना बनाया। हमले में नोवोगोरोद में स्थित सैन्य हवाई पट्टी को नुकसान हुआ है और वहां खड़ा एक लड़ाकू विमान नष्ट हो गया है। इस हमले में हवाई पट्टी के आसपास आग लग गई है, जिसे जल्द नियंत्रित कर लिया गया। वहीं रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसे यूक्रेन का आतंकी हमला करार दिया है।</strong></em></p>

यूक्रेन का मॉस्को के सैन्य हवाई पट्टी पर हमला, लड़ाकू विमान नष्ट, रूस ने बताया आतंकी हमला
21-08-2023 - 08:31 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

यूक्रेन ने शनिवार को ड्रोन हमले से रूस की राजधानी मॉस्को के नजदीकी क्षेत्र को निशाना बनाया। हमले में नोवोगोरोद में स्थित सैन्य हवाई पट्टी को नुकसान हुआ है और वहां खड़ा एक लड़ाकू विमान नष्ट हो गया है। इस हमले में हवाई पट्टी के आसपास आग लग गई है, जिसे जल्द नियंत्रित कर लिया गया। इसके अतिरिक्त सीमावर्ती बेलगोरोद क्षेत्र में भी यूक्रेन ने ड्रोन हमला किया। दोनों हमलों में किसी हताहत होने की सूचना नहीं है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया आतंकी हमला
रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसे यूक्रेन का आतंकी हमला करार दिया है। कहा है कि नोवोगोरोद के जिस स्थान पर ड्रोन हमला हुआ वहां पर बड़ी संख्या में लड़ाकू विमान खड़े थे, लेकिन हमले में केवल एक विमान को नुकसान हुआ। हमले से लगी आग से विमानों को बचाने के लिए अग्निशमन दल ने तत्परता दिखाई। साथ ही पायलटों ने विमानों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
यूक्रेन ने हाल के महीनों में रूस पर कई ड्रोन हमले किए
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान मास्को के निकट लगे एयर डिफेंस सिस्टम ने विमान के आकार वाले एक अन्य ड्रोन की कार्यप्रणाली को जाम भी किया जो कुछ दूर पुटिलकोवो में जाकर क्रैश हो गया। यूक्रेन ने हाल के महीनों में रूस पर कई ड्रोन हमले किए हैं। इनमें से एक हमले में मास्को के मध्य में स्थित भवन को भारी नुकसान हुआ था। करीब 850 किलोमीटर की दूरी तय करके यूक्रेनी ड्रोन का मास्को तक आना रूसी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। सीमावर्ती बेलगोरोद में हुए ड्रोन हमले में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
यूक्रेनी शहर पर मिसाइल हमला, सात मरे, 90 घायल
यूक्रेन के चार्निहीव शहर पर रूस के मिसाइल हमले में सात लोग मारे गए और 90 घायल हुए हैं। मरने वालों में छह वर्ष का बच्चा भी शामिल है। रूसी मिसाइल का हमला दिन के समय शहर के मध्य स्थित चैराहे पर हुआ जब लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नजदीक के गिरजाघर जा रहे थे। घायलों में दस पुलिसकर्मी शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।