जाग्रेब रैंकिंग सीरीज में नहीं भाग लेंगे बजरंग, विनेश समेत शीर्ष पहलवान , कहा अभी खेलने कि लिए फिट नहीं 

<p>बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट समेत शीर्ष पहलवानों ने जाग्रेब ओपन से हटने का लिया फैसला पहलवानों का कहना है कि वह क्रोएशिया की राजधानी में 1 फरवरी से शुरू हो रही रैंकिंग सीरीज में अभी खेलने के लिया तैयार नहीं हैं। बता दें की एक दिन पहले ही खेल मंत्रालय ने निगरानी समिति द्वारा सिफासिश किया गए पहलवानो के लिए&nbsp;इस रैंकिंग चैंपियनशिप के लिए खेल मंत्रालय ने मंजूरी दी थी। &quot;जाग्रेब रेसलिंग रैंकिंग सीरीज &quot; 1 से 5 फरवरी के बीच क्रोएशिया में होने वाली दी हैं। जहां 13 पुरुष पहलवानो को फ्री स्टाइल में, जबकि 11 ग्रीको रोमन में , साथ ही 12 महिला रेसलर्स भी फ्री स्टाइल में हिस्सा लेने के लिए चयनित किया गया था।&nbsp;</p>

जाग्रेब रैंकिंग सीरीज में नहीं भाग लेंगे बजरंग, विनेश समेत शीर्ष पहलवान , कहा अभी खेलने कि लिए फिट नहीं 
28-01-2023 - 12:10 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

अभी खुद को रैंकिंग सीरीज के लिए फिट नहीं पाते
भारत के शीर्ष पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट समेत आठ पहलवानों ने जगरेब ओपन से हटने का फैसला ले लिया हैं। पहलवानों का कहना है कि वह क्रोएशिया की राजधानी में 1 फरवरी से शुरू हो रही रैंकिंग सीरीज में अभी खेलने के लिया तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे भाग लेने के लिये शत-प्रतिशत अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं। 

सभी स्टार पहलवानों का हुआ था चयन 
भारतीय कुश्ती महासंघ और देश के पहलवानों के बीच चल रहे विवाद के बाद दिग्गज मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम की अध्यक्षता वाली नवनियुक्त जांच समिति 36 पहलवानों को खेलने को मंजूरी दी थी। इन पहलवानों में टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि दहिया, विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता दीपक पूनिया, युवा खिलाड़ी अंशु मलिक, बजरंग की पत्नी संगीता फोगाट, सरिता मोर और जितेंद्र किन्हा के साथ विनेश और बजरंग शामिल थे।

खेल मंत्रालय ने जताई नाराजगी 
भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के सूत्र ने कहा, "उन्होंने हिस्सा नहीं लेने के पीछे कारण बताया है कि वे भाग लेने के लिये शत-प्रतिशत अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं। वे अब इस मामले को थोड़ा खींच रहे हैं। उन्हें भारतीय टीम में चुने जाने के बाद इसमें हिस्सा लेना चाहिए था। निश्चित रूप से यह सराहनीय कदम नहीं है।" 

गौरतलब है कि बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, और दीपक पूनिया समेत देश के पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के ऊपर कई आरोप लगाए है, जिसमें यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप भी शामिल हैं। इन आरोपों की जांच के लिए केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने 5 सदस्यीय समिति का गठन किया हैं, जिसका नेतृत्व ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज मैरी कॉम करेंगी।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।