दो-दो हाथ... टेलिकॉम के बाद यहां भिड़ेंगे अडानी और अंबानी

NULL

दो-दो हाथ... टेलिकॉम के बाद यहां भिड़ेंगे अडानी और अंबानी
04-08-2022 - 01:43 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

नई दिल्ली. भारत और एशिया के दो खरबपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा अब बढ़ती जा रही है। टेलिकॉम के बाद एक और सेक्टर में इनकी सीधी टक्कर होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक अडानी की कंपनी अडानी न्यू इंडस्ट्रीज और अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दो-दो कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट्स लगाने की योजना बनाई है।  ये दोनों कंपनियां इसके लिए 500 से 600 करोड़ रुपये निवेश कर सकती हैं।
एक ऑयल मार्केटिंग कंपनी में सीनियर एग्जीक्यूटिव ने कहा कि अडानी और रिलायंस कई प्लांट्स के साथ इस सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। सीबीजी एग्रीकल्चर वेस्ट, शुगरकेन प्रेस मड और म्यूनिसिपल वेस्ट से बनती है। ग्रीन हाइड्रोजन बनाने के लिए भी सीबीजी के इस्तेमाल पर विचार किया जा रहा है। साथ ही इसका घरेलू इस्तेमाल भी किया जा सकता है। यह घरों में पाइप से पहुंचाई जाने वाले नेचुरल गैस यानी पीएनजी की जगह ले सकती है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।