भगोड़े नीरव मोदी को लगा सबसे बड़ा झटका,अदालत ने दी 500 करोड़ रुपये जब्त करने की इजाजत
<p><strong>मुंबई में एक विशेष पीएमएलए (PMLA COURT) कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भगौड़े आर्थिक अपराधी नीरव मोदी की 500 करोड़ रुपये की 39 संपत्तियों को जब्त करने की इजाजत दी।</strong></p>
मुंबई में एक विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम कोर्ट यानी पीएमएलए कोर्ट ने नीरव मोदी और उसकी कंपनियों द्वारा गिरवी रखी गई या बंधक की गई नौ संपत्ति की मांग करने वाले पंजाब नेशनल बैंक के आवेदन को भी इजाजत दे दी है।
दरअसल, 424 करोड़ रुपये की ये संपत्तियां बैंक के पास गिरवी पड़ी थीं। नीरव मोदी के देश से भागने के बाद बैंक ने इन पर दावा करते हुए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इन सम्पत्तियों में न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क की प्रॉपर्टीज, बैंक अकाउंट्स, ज्वैलरी और घड़ियों समेत कीमती चीजें शामिल हैं।
बता दें कि मोदी ने 2017 में अपनी कंपनी फायरस्टार डायमंड के जरिए प्रतिष्ठित रिदम हाउस बिल्डिंग खरीदी थी। उसका प्लान इसे हेरिटेज प्रॉपर्टी में बदलने का था। माना जाता है कि उसमें ज्यादातर संपत्तियां PNB घोटाले से रकम से खरीदी थी ।
भारत की जेल से लगता है डर
अपराधी को अपराध करने से डर नहीं लगता पर जब सजा मिलती है तो वह आत्महत्या तक की बात करने लगता है। यही हाल नीरव मोदी का है। अभी हाल ही में नीरव मोदी ने कहा था कि अगर उसे भारतीय पुलिस के हवाले किया गया तो वह जीवित नहीं रह पाएगा यानी उसे भारत में प्रत्यर्पण से डर लग रहा है। लंदन की एक जेल में कैद नीरव ने साइकाएट्रिस्ट को बताया कि भारत प्रत्यर्पित किए जाने पर वह या तो मारा जाएगा या आत्महत्या कर लेगा। उसने बताया कि आखिरकार मुझे जेल में ही मरना है तो ऐसे में भारत क्यों जाया जाये।
मामला क्या है?
गौरतलब है कि नीरव मोदी पर मेहुल चौकसी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक से 14,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इसके बाद से वह भारत से फरार है। फिलहाल वह ब्रिटेन में जेल की हवा खा रहा है। मामले में जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) कर रहा है। आपको बता दें कि नीरव मोदी को दिसंबर 2019 में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था।
फरवरी में ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने मोदी के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी लेकिन इसके बाद इस फैसले के खिलाफ उसने लंदन हाईकोर्ट में अपील की है। दूसरी तरफ भारत ने उसे वापस लाने की तैयारी कर ली है, भारत लाए जाने के बाद उसे मुंबई की आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर-12 में रखा जाएगा।
What's Your Reaction?