सिर और मुंह पर पट्टी बांध शाहरुख खान के लुक में सिनेमा हॉल पहुंचे दो फैन: रोके नहीं रुकी लोगों की हंसी

<p><em><strong>शाहरुख खान की फिल्म जवान का रिलीज होने में अभी एक दिन और बाकी है, लेकिन किंग खान की इस फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। दुनियाभर में जवान की शानदार एडवांस बुकिंग हो रही है।&nbsp;</strong></em></p>

सिर और मुंह पर पट्टी बांध शाहरुख खान के लुक में सिनेमा हॉल पहुंचे दो फैन: रोके नहीं रुकी लोगों की हंसी
06-09-2023 - 10:01 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

शाहरुख खान की फिल्म जवान का रिलीज होने में अभी एक दिन और बाकी है, लेकिन किंग खान की इस फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। दुनियाभर में जवान की शानदार एडवांस बुकिंग हो रही है। शाहरुख खान की फिल्म लगातार कई शानदार रिकॉर्ड बना रही है। इस बीच किंग खान का फैंस का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर न केवल आप हैरान होंगे बल्कि अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे। जी हां, जवान की एडवांस बुकिंग के बीच ट्विटर पर किंग खान के फैंस का वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में शाहरुख खान के दो फैंस उनकी तरह जवान लुक अपनाए सिनेमाघर के टिकट काउंटर पर टिकट लेने पहुंचे। इस दौरान दोनों फैंस ने जवान की तरह अपने आधे फेस और सिर को पट्टियों से ढका हुआ था। जैसा कि जवान के पोस्टर और टीजर में शाहरुख खान का लुक देखने को मिल चुका है। किंग खान के फैंस का यह काफी फनी वीडियो है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।