कुर्ता उतार खुद पर कोड़े बरसाकर छग के आबकारी मंत्री ने निभाई प्रसिद्ध राज मंडई मेले में पूजन की परंपरा, वीडियो देखें ..!
<p><em>अवसर था छत्तीसगढ़ के एक प्रसिद्ध मेले का। सुकमा जिले में ठीक 12 साल बाद राज मंडाई मेला का आयोजन किया गया था। यहां छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी पधारे और पारम्परिक अंदाज़ में देवी देवताओं की आराधना करने और स्वयं पर कोड़े बरसाने लगे। </em></p>
ये वीडियो छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा है, जो अपनी ही धुन में झूमते हुए खुद को कोड़े से पीट रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग यह सब देख रहे थे। मंत्रीजी गाजे-बाजे पर नाचे भी। यह देखने को मिला राज मंडाई मेले में।
ये है प्रदेश के कैबिनेट मंत्री @Kawasilakhma जो @SukmaDist जिला मुख्यालय स्थित मेले में पहुँचे, दर्शन करने के बाद अर्जी लगाते हुए। @rpsinghraipur @bhupeshbaghel @BastarTalkies @harish_lakhma @priyankagandhi @INCIndia pic.twitter.com/Roh1osx0ct— satish chandak (@satishm01467955) April 11, 2023
चर्चा में है छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री का वीडियो
राज मंडाई में छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री और सुकमा के कोंटा से MLA कवासी लखमा की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। उन्होंने धार्मिक और सामाजिक रूप से प्रसिद्ध राज मंडाई में खुद पर जंजीर से कोड़े बरसाए। व मोर पंख पकड़कर पारंपरिक अंदाज में देवी-देवताओं की आराधना करते हुए नाचते भी दिखे। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
क्या है राज मंडाई मेला?
राज मंडाई मेला 9 अप्रैल से शुरू हुआ है। यह 12 अप्रैल तक चलेगा। इसमें छत्तीसगढ़ के सुकमा के अलावा आंध्रप्रदेश और ओडिशा के देवी-देवताओं के देव विग्रह भी शामिल होते हैं। आदिवासी परंपराओं की अनूठी झलक इस मेले में देखने का मिलती है। राज मंडाई का आयोजन केरलापाल परगना के लोग कराते हैं। बस्तर के रीति-रिवाज और आदिवासी संस्कृति को करीब से देखने दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।
ईश्वर को याद कर के ही आती है हिम्मत
इस मौके पर आबकारी मंत्री ने कहा कि पीठ पर कोड़े बरसाना आसान नहीं होता हैं। इसके लिए देवी-देवताओं को याद करके ही हिम्मत आती है। मेले में भक्तों ने गालों के बीच से सरिया आर-पार किया। वहीं पारंपरिक नृत्य भी किया गया।
What's Your Reaction?