साल 2022 में भारतीय राजनीति में कैसी रही उथल-पुथल ...पढ़ें

<p><em>राजनीति में कांग्रेस को 25 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला,नूपुर शर्मा विवाद तो बीजेपी की यूपी-उत्तराखंड और गोवा में वापसी हुई. दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी केजरीवाल की सरकार है, चलिए &quot;न्यूज़ ठिकाना फ़्लैशबैक 2022&quot; में &nbsp;ऐसी ही राजनीती से जुडी बड़ी खबरों पर नज़र डालते हैं ...</em></p>

साल 2022 में  भारतीय राजनीति में कैसी रही उथल-पुथल  ...पढ़ें
30-12-2022 - 08:14 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पीएम मोदी की सुरक्षा से खिलवाड़ - साल की शुरुआत काफी अच्छी नहीं रही। पहली जनवरी को ही वैष्णों माता मंदिर में भगदड़ मच गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई।  5 जनवरी को पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही बरती गई । पंजाब दौरे पर गए पीएम मोदी का काफिले को एक पुल पर किसानों ने रोक लिया।  पीएम मोदी यहां करीब आधा घंटा फंसे रहे। पीएम मोदी का काफिला जहां रुका था वहां से पाकिस्तान बॉर्डर महज 20 किमी. की दूरी पर है। 

हिजाब विवाद - कर्नाटक में हिजाब विवाद अक्टूबर 2021 में शुरू हुआ था, लेकिन इस साल जनवरी में मामले ने कुछ ज्यादा ही तूल पकड़ लिया. 5 राज्यों में चुनाव को देखते हुए इस मामले में जमकर राजनीति हुई। सुप्रीम कोर्ट में दो जजों की बेंच का फैसला भी विभाजित रहा, जिसके चलते अब मामला बड़ी बेंच के पास है।

5 राज्यों के चुनाव परिणाम - इस साल यूपी, उत्तराखंड और पंजाब सहित पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी. यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी ने वापसी करते हुए इतिहास रच दिया। यूपी में अखिलेश की घेराबंदी को सीएम योगी ने तहस-नहस कर दिया. वहीं पंजाब में केजरीवाल की झाड़ू में पूरा विपक्ष साफ हो गया।अब आम आदमी पार्टी की दिल्ली के बाहर भी पूर्ण बहुमत की सरकार है। इस जीत ने केजरीवाल को राष्ट्रीय स्तर का नेता साबित कर दिया है। गोवा और मणिपुर में भी बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई। 

द्रौपदी मुर्मू इस साल सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाली महिलाओं की सूची में - इस साल भारत को अपनी दूसरी महिला राष्ट्रपति मिलीं। दौपद्री मुर्मू को भारत का नया राष्ट्रपति चुना गया। वह भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति भी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर की रहने वाली हैं। इसके पहले मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। इस साल सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाली महिलाओं की सूची में द्रौपदी मुर्मू का नाम भी शामिल है।

महाराष्ट्र्र-बिहार में सत्ता परिवर्तन - इस साल महाराष्ट्र और बिहार में सत्ता परिवर्तन भी देखने को मिला। महाराष्ट्र में उद्धव की कुर्सी छिन गई, तो बिहार की सत्ता से बीजेपी को बाहर कर दिया गया। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 40 से ज्यादा विधायकों ने उद्धव से बगावत कर दी।  बागी विधायकों ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली और एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बन गए। वहीं बिहार में नीतीश कुमार ने राजद के साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार बना ली और बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। 

नूपुर शर्मा विवाद - बीजेपी से निष्कासित नूपुर शर्मा की ओर से मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी करने से देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बवाल मच गया। नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पूरे देश में हिंसक प्रदर्शन हुए। सउदी अरब और कतर सहित तमाम मुस्लिम  देशों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। वहीं बीजेपी ने नूपुर शर्मा के विवादित बयान से किनारा करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया। 

PFI पर बैन - नूपुर शर्मा के बयान पर देशभर में मुस्लिम संगठनों ने 'सिर तन से जुदा' के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किए। इसी के कुछ दिनों बाद उदयपुर में दो मुस्लिम युवकों ने हिंदू टेलर कन्हैयालाल की बड़ी बेहरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई।आरोपियों ने इस हत्याकांड का वीडियो बनाकर उसे भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महाराष्ट्र के अमरावती से भी ऐसी ही घटना सामने आई। इन घटनाओं ने देश में डर का माहौल पैदा कर दिया। इनके पीछे पीएफआई को जिम्मेदार ठहराया गया। जिसके बाद धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में इस मुस्लिम संगठन पर केंद्र सरकार ने बैन लगा दिया। 

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव और भारत जोड़ो यात्रा - इस साल का सबसे बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम है कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव। इस चुनाव में पिछले 25 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का व्यक्ति पार्टी अध्यक्ष चुना गया है। इस चुनाव कांग्रेस के सीनियर नेता मल्लिकार्जु खड़गे और शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला था। मल्किार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को बड़े अंतर से हरा दिया। खड़गे को कुल 7897 वोट मिले जबकि शशि थरूर को 1072 वोट मिले। वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने भी इस साल खूब सुर्खियां बटोरी। लंबे अर्से बाद सियासत में ऐसी कोई पदयात्रा हो रही है। यह यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई। 150 दिनों में 3570 किमी की दूरी तय कर यह यात्रा श्रीनगर में खत्म होगी। 

कांग्रेस को मिला गैर गांधी अध्यक्ष - कांग्रेस को तकरीबन 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला है।  कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे ने शशि थरूर को करारी शिकस्त दी।  चुनावों में खरगे को 7,897 वोट मिले।  इसी के साथ खरगे पार्टी के दूसरे दलित अध्यक्ष हैं। 

गुजरात में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, हिमाचल में कांग्रेस - साल के आखिरी महीने में संपन्न गुजरात और हिमाचल के चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। हिमाचल में सत्तारूढ़ बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा। जनता ने कांग्रेस को स्पष्ट जनादेश दिया। वहीं गुजरात में जहां 2017 में बीजेपी का अब तक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन रहा था, वहां उसकी ऐतिहासिक जीत हुई। पार्टी ने 182 में से 157 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। गुजरात में इतनी बड़ी जीत अब तक किसी सियासी दल को नहीं मिली थी। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।