‘नीली परी' बनकर पहुंची उर्वशी, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत को किया चीयर

‘नीली परी' बनकर पहुंची उर्वशी, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत को किया चीयर
05-09-2022 - 08:49 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस और टॉप मॉडल उर्वशी रौतेला एकबार फिर एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच देखने पहुंचीं। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार रात उन्हें कैमरे में कैप्चर किया गया। हफ्ते भर में ये दूसरा मौका है, जब उर्वशी स्टेडियम पहुंचीं। उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी अपलोड किया है। इसमें वह नीली ड्रेस पहनकर पहुंची थी।
कहा जाता है कि उर्वशी रौतेला ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड हैं। मीडिया में यह बात कई बार सामने आईं कि दोनों एक-दूसरे को डेट करते हैं। मगर जल्द ही ब्रेकअप की खबरें भी आ गईं। दोनों के बीच क्या हुआ था। उर्वशी ने एक इंटरव्यू में इशारों-इशारों में ही ऋषभ पंत का नाम लेकर उनकी बेइज्जती की थी। बोला था कि मिस्टर आरपी मिलने के लिए मेरा 10 घंटे तक इंतजार करते रहे।
जवाब में ऋषभ पंत ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर उर्वशी का नाम लिये बिना पीछा छोडऩे की अपील कर डाली थी। पंत ने स्टोरी में लिखा था, मेरा पीछा छोड़ो बहन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।