कंगना रनौत ने फोड़ा एक और आरोप का बम, बोलीं,महेश भट्ट का असली नाम है 'असलम'..!

कंगना रनौत ने फोड़ा एक और आरोप का बम, बोलीं,महेश भट्ट का असली नाम है 'असलम'..!
कंगना रनौत ने फोड़ा एक और आरोप का बम, बोलीं,महेश भट्ट का असली नाम है 'असलम'..!
05-09-2022 - 08:51 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये यह दावा किया है कि महेश भट्ट का असली नाम असलम है और वह मुस्लिम धर्म से धर्मांतरित होकर हिंदू बने हैं। कंगना ने महेश का एक पुराना वीडियो भी शेयर किया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पिछले काफी समय से अपनी फिल्मों और काम को लेकर नहीं बल्कि अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रही हैं। अब कंगना ने फिल्ममेकर महेश भट्ट का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुस्लिम जनता को संबोधित कर रहे हैं। कंगना ने महेश भट्ट के इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा है कि आखिर क्यों फिल्ममेकर अपना 'असली नाम' जो महेश नहीं बल्कि 'असलम' था,  उसे छुपा रहे हैं। कंगना ने यह भी कहा है कि महेश भट्ट को अपना असली नाम इस्तेमाल करना चाहिए और उन्हें खुद को उस खास धर्म से नहीं दिखाना चाहिए जिसमें वह 'धर्मांतरित' हुए हैं।
कंगना ने आगे यह भी लिखा, 'मुझे बताया गया कि महेश भट्ट का असली नाम असलम है और उन्होंने अपनी दूसरी बीवी सोनी राजदान से शादी करने के लिए अपना धर्म बदल लिया। यह खूबसूरत नाम था तो इसे छिपा क्यों रहे हैं?' कंगना ने एक और क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'इन्हें अपना असली नाम ही इस्तेमाल करना चाहिए और किसी खास धर्म का होने का नहीं दिखाना चाहिए जबकि ये धर्मांतरित हैं।'

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।