सोशल मीडिया पर न्यूड कॉलिंग कर फंसाते थे, हरियाणा से नाबालिग समेत दो पकड़े गये

सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेज न्यूड वीडियो कॉलिंग कर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का जैसलमेर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जिले की रामगढ़ पुलिस ने साइबर सेल के सहयोग से हरियाणा निवासी गिरोह के मुख्य आरोपी अंसार अहमद पुत्र कबीर अहमद निवासी खुशपुरी थाना नगीना जिला नूह मेवात हरियाणा को और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।

जैसलमेर एसपी भंवर सिंह नाथावत ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने सेक्सटॉर्शन के संबंध में पुलिस को एक रिपोर्ट थी। इसमें बताया कि 22 अगस्त को उसके व्हाट्सएप नंबर पर रोहतक निवासी कीर्ति आहूजा के नंबर से मैसेज आया। अगले दिन उसी नंबर से अश्लील मैसेज और वीडियो कॉल आया। वीडियो कॉल का न्यूड वीडियो बना वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हजारों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिये। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देख एसपी नाथावत द्वारा थानाधिकारी रामगढ़ प्रेमाराम के नेतृत्व में थाना स्तर एवं साइबर सेल से एसआई मुकेश वीरा समेत चुनिंदा पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने तकनीकी सहायता से प्राप्त नंबरों का विश्लेषण एवं लाभान्वित खाते के बारे में जानकारी कर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, अलवर, जयपुर, सवाई माधोपुर और भरतपुर जिले में तलाश की। दस दिनों तक अलग-अलग जगह कैंप कर हरियाणा से आरोपी अंसार अहमद और एक नाबालिक को पकड़ा।

आवाज पतली होने से बच्चों से कराते है कॉल

पूछताछ में सामने आया कि भरतपुर और हरियाणा के मेवात में 15 से 17 वर्ष के बीच के कुछ बच्चों को पीड़ित से बात करवा कर सेक्सटॉर्शन में फंसाया जाता है क्योंकि इस उम्र के बच्चों की आवाज पतली और महिलाओं जैसी होती है। इस वजह से लोग झांसे में आ जाते हैं और अपनी गाढ़ी कमाई ऐसे लोगों को दे देते है।

यह गिरोह संगठित रूप से काम करता है जिसमें वीडियो बनाने वाले, बैंक का खाता खोलने वाले, मोबाइल उपलब्ध कराने वाले व सिम उपलब्ध कराने वाले अलग-अलग व्यक्ति होते है, जो आपस में एक दूसरे से कनेक्ट होते हैं।

सोशल मीडिया पर न्यूड कॉलिंग कर फंसाते थे, हरियाणा से नाबालिग समेत दो पकड़े गये

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।