राजस्थान के राजभवन में मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस..राज्यपाल कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश निवासियों से संवाद कर बधाई और शुभकामनाएं दीं

<p><em>राजस्थान के राज्यपाल&nbsp; कलराज मिश्र ने बुधवार, 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राजभवन में आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर बुधवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश के स्थानीय निवासियों से अनौपचारिक संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य ही नहीं है बल्कि साहित्य, संस्कृति और कला की दृष्टि से भी इसने देश को निरंतर संपन्न किया है।</em></p> <p>&nbsp;</p>

राजस्थान के राजभवन में मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस..राज्यपाल कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश निवासियों से संवाद कर बधाई और शुभकामनाएं दीं
24-01-2024 - 08:54 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश राज्य के निर्माण की चर्चा करते हुए कहा कि 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया था। उन्होंने बताया कि मई 2017 में, उत्तर प्रदेश सरकार ने हर साल 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाने की घोषणा की।उन्होंने उत्तर प्रदेश को भारत की विविधता में एकता की विशिष्ट भूमि बताते हुए कहा कि राजभवन में राज्यों के स्थापना दिवस मनाने का यही ध्येय है कि ’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की हमारी गौरवमयी संस्कृति को स्मरण करते हुए देश के विकास में भागीदार बन सके।

उत्तरप्रदेश स्थापना दिवस पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुबोध अग्रवाल,  नेहा गिरी, अर्चना सिंह, शुचि त्यागी, आरती डोगरा, वन सेवा की अधिकारी कविता सिंह आदि ने भी अपने अनुभव साझा किये। इस मौके पर उत्तरप्रदेश के लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के इस समारोह में  उत्तरप्रदेश के सभी जिलों से राजस्थान में रह रहे बंधुओं, प्रशासनिक अधिकारियों, समाज प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज से राजेश चंद्र द्विवेदी,  प्रमोद दुबे, श्रीप्रकाश दुबे, आनंद स्वरूप अग्निहोत्री, हिमांशु अग्निहोत्री, राकेश मिश्रा, रमेश चंद मिश्रा, राहुल शुक्ला, सितांशु शुक्ला, राजीव दीक्षित, मनोज पाठक, उमाकांत बाजपेई, संजीव मिश्रा, प्रदीप अग्निहोत्री, दिनेश अवस्थी, श्रीमती रश्मि मिश्रा,श्रीमती मंजू दीक्षित ,श्रीमती रत्ना मिश्रा, श्रीमती अलका मिश्रा एवम ब्यावर से पधारे प्रसून शुक्ला ने उत्साह के साथ भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।