प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 सम्मेलन में युक्रेन-रूस युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को लेकर खूब सुनाया

<p><em><strong>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी&nbsp; G20 नेताओं के 17 वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बाली पहुंचे। यहां भारतीय समुदाय ने मोदी का स्वागत किया। दो दिन चलने वाले इस सम्मेलन में मोदी वैश्विक विकास को फिर से पटरी पर लाने खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन जैसे वैश्विक चिंता के प्रमुख मुद्दों पर जी20 के नेताओं के साथ व्यापक चर्चा&nbsp;करेंगे। सम्मेलन में भाग लेने वाले कई देशों के नेताओं से मोदी मिलेंगे और उनके साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे।&nbsp;</strong></em></p>

प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 सम्मेलन में युक्रेन-रूस युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को लेकर खूब सुनाया
15-11-2022 - 02:08 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

आज वार्षिक G20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि ऊर्जा आपूर्ति पर किसी भी तरह के प्रतिबंधों को लेकर बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। साथ ही वे यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्ट्र की भूमिका पर भी बरसे | सम्मेलन के शुरुआती सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज विश्व को G20 से अधिक अपेक्षाएं हैं और समूह की प्रासंगिकता बढ़ गई है। ऊर्जा बाजार के महत्व पर पीएम मोदी ने कहा कि ऊर्जा आपूर्ति पर कोई प्रतिबंध नहीं होना चाहिए। G20 में स्थिरता सुनिश्चित की जानी चाहिए। पीएम मोदी ने बिना किसी की नाम लेते हुए अमेरिका और यूरोप को नसीहत देते हुए कहा कि ऊर्जा आपूर्ति पर किसी भी तरह के प्रतिबंधों को लेकर बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।

      भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन में शिरकत करने बाली पहुंचे जहां भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया
 भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार ऊर्जा के विषय पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा दुनिया की तरक्की के लिए जरूरी है क्योंकि भारत दुनिया की सबसे तेज विकसित होती अर्थव्यवस्था है इसलिए हमें ऊर्जा की सप्लाई पर किसी भी तरह के प्रतिबंधों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। ऊर्जा की स्थिरता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

विश्व में घटी विषम परिस्थितियों के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र को भी आड़े हाथों लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने जलवायु परिवर्तन कोविड-19 महामारी और यूक्रेन का भी जिक्र किया और कहा कि वैश्विक स्तर पर चुनौती पूर्ण वातावरण के बीच संयुक्त राष्ट्र की भूमिका के बारे में कहा कि उनके जैसी बहुपक्षीय संस्थाएं वैश्विक चुनौतियों से निपटने में असफल रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमें यह सोच स्वीकार करने में संकोच नहीं करना चाहिए कि संयुक्त राष्ट्र से बहुपक्षीय संस्थान वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में असफल रहे हैं। भारत स्वच्छ पर्यावरण के प्रति समर्पित है। मैंने बार-बार कहा है कि हमें यूक्रेन में युद्ध विराम और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का तरीका तलाशना होगा। 

इंडोनेशिया के बाली प्रांत में आज से वार्षिक जी-20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो गई  है जिसमें कई वैश्विक नेता शिरकत कर रहे हैं। शिखर सम्मेलन शुरू होने से पहले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इंडोनेशिया जी-20 समूह का वर्तमान अध्यक्ष है। भारत 1 दिसंबर से औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।