जया बच्चन की शिकायत- मेरी सहेलियां घर आती हैं तो चिढ़ जाते हैं अमिताभ

<p><em><strong>जया बच्चन की सात सहेलियां हैं, जिन्हें वह पिछले चार दशक से जानती हैं। जया बच्चन अपने इस ग्रुप को &#39;सात सहेली&#39; के नाम से बुलाती हैं।</strong></em></p>

जया बच्चन की शिकायत- मेरी सहेलियां घर आती हैं तो चिढ़ जाते हैं अमिताभ
02-10-2022 - 01:11 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

अमिताभ अब बूढ़े हो गए हैं और काफी बदल गए हैं। यह शिकायत हमारी नहीं खुद उनकी पत्नी जया बच्चन की है जाे कहतीं हैं कि अमिताभ बच्चन को उनकी सहेलियों का घर आना-जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। जया बच्चन ने यह बात नातिन नव्या नवेली नंदा के शो में कही।
नव्या नवेली नंदा ने कुछ समय पहले अपना पॉडकास्ट शो What The Hell शुरू किया था। इसमें हाल ही जया बच्चन आईं। जया, श्वेता और नव्या अपने फ्रेंड सर्कल के बारे में बात कर रही थीं। इसी बातचीत में सामने आया कि जया बच्चन की सात सहेलियां हैं, जिन्हें वह पिछले चार दशक से जानती हैं। जया बच्चन अपने इस ग्रुप को 'सात सहेली' के नाम से बुलाती हैं। नव्या और श्वेता भी जया बच्चन के फ्रेंड सर्कल को इसी नाम से जानती हैं।
सहेलियां जब घर आती हैं तो बेटे अभिषेक और नाती अगस्त्य बहुत खुश होते हैं, लेकिन अमिताभ का चेहरा उतर जाता है। जया बच्चन ने कहा कि उनकी सहेलियों के घर आते ही अमिताभ चिढ़ जाते हैं। वह नव्या से कहते हैं, 'तुम्हारे नाना एकदम चिढ़ जाते हैं, गुस्सा हो जाते हैं। वो यह कहकर उठ जाते हैं कि मुझे ऊपर जाना है। एक्सक्यूज मी लेडीज। अगर आपको एतराज ना हो तो। मेरी सहेलियां दरअसल तब खुश हो जाती हैं, जब वो वहां नहीं होते।'
नानी जया बच्चन की यह बात सुनकर जब नव्या बोलती हैं कि हो सकता है नाना की उपस्थिति से उनकी सहेलियां थोड़ा कॉन्शस हो जाती होंगी तो जया ने कहा, 'कॉन्शस नहीं होतीं। वो उन्हें (अमिताभ बच्चन) को दशकों से जानती हैं। वह अब बदल गए हैं। वह अब बूढ़े भी हो गए हैं। आप बूढ़े हो सकते हैं (शारीरिक और मानसिक रूप से) और बूढ़े होकर भी बूढ़े नहीं हो सकते। मैं बूढ़ी नहीं हूं। मैं 18 साल के युवा के साथ भी बात कर सकती हूं।'
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने 1973 में शादी की थी। उनकी शादी को 49 साल गुजर चुके हैं। अमिताभ और जया ने कई फिल्मों में भी साथ काम किया। 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का 80वां बर्थडे है। इस समय अमिताभ 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के अलावा कई अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। हाल ही वह 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आए थे और अब 'गुडबाय' में नजर आएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।